फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP MP rita bahuguna joshi of Allahabad admitted to Corona Report positive PGI Lucknow

इलाहाबाद की भाजपा सांसद रीता जोशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, पीजीआई लखनऊ में भर्ती

Fri, 04 Sep 2020 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Sep 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
BJP MP rita bahuguna joshi of Allahabad admitted to Corona Report positive PGI Lucknow
Reeta - फोटो : प्रयागराज

सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के बाद सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी भी कोरोना पॉजीटिव हो गई है। उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। हालांकि उनके ट्वीट करने के पहले ही यह खबर भाजपाइयों तक पहुंच गई थी। दोपहर बाद ही सोशल मीडिया में रीता के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर फैलनी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन

BJP MP rita bahuguna joshi of Allahabad admitted to Corona Report positive PGI Lucknow
भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : अमर उजाला

इस बीच रीता ने ट्वीट किया कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। डाक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पिछले 24 घंटे में मेरे संपर्क में जो भी आया वह आइसोलेट होकर अपनी जांच करवा लें। बता दें कि पिछले माह प्रयागराज भ्रमण के दौरान डा. रीता जोशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के संपर्क में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP MP rita bahuguna joshi of Allahabad admitted to Corona Report positive PGI Lucknow
कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala
उसके बाद से ही वह आइसोलेट हो गई थी। पिछले दिनों ही रीता जोशी के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला एवं कुछ अन्य लोगों की भी कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी। हालांकि मीडिया प्रभारी अब स्वस्थ होकर अपने घर आ चुके हैं। उधर रीता के पीजीआई में भर्ती होने को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें पूर्व में दमा की शिकायत रही है। इसी वजह से एहतियातन चिकित्सकों की सलाह पर वह पीजीआई में भर्ती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed