भाजपा एमएलसी बोले : वो घर मेरी बहन का है, उसे छोड़ दो, वरना इतनी जांचें बैठवा दूंगा कि नौकरी करना भूल जाओगे
एमएलसी जिस मुस्लिम महिला का बिजली चोरी में कटा कनेक्शन जोड़ने का दबाव बना रहे थे, उस पर भी केस दर्ज। विजिलेंस टीम और बिजली विभाग की मेहंदौरी में संयुक्त छापामारी के दौरान एक्सईएन-एमएलसी में हुआ विवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा एमलसी और टैगोर टाउन के एक्सईएन मनोज कुमार अग्रवाल के बीच विवाद जिस महिला के घर विजिलेंस टीम की छापेमारी को लेकर हुआ, उसके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज हो चुका है।
तेलियरगंज के मेहंदौरी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विशेष कार्याधिकारी ओपी दीक्षित के निर्देश पर एक्सईएन ने विजिलेंस के साथ छापा माकर लाखों रुपये की बिजली चोरी पकड़ने का मामला ही इस विवाद की मूल जड़ में है।
एक्सईएन मनोज अग्रवाल ने पुलिस के बड़े अफसरों को बताया कि जिस मुस्लिम महिला के घर छापामारी कर चोरी पकड़ी गई, उसे एमएलसी अपनी बहन का घर बताकर मामला रफा दफा करने का दबाव बनाते रहे। दबाव न मानने पर उन्होंने समर्थकों के साथ अपमानित किया और मारपीट की।
जिस समय एमएलसी अपने समर्थकों के साथ चार-पांच गाड़ियों से एक्सईएन दप्तर पहुंचे, उस समय एक्सईएन मनोज कुमार गुप्ता एक कोर्ट केस के मामले में लिपिक को बुलाकर जवाब तैयार करवा रहे थे। एक्सईएन ने जार्जटाउन पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि एमएलसी दफ्तर में गालिया देते हुए प्रवेश किए।
वह इतने आग बबूला थे कि कार्यालय की मेज पर पड़ी पाइलें , सरकारी दस्तावेज फेंकने लगे। बोले कि, हमारी बात नहीं मानते हो, मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। मैं तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा। तुम्हारे खिलाफ इतनी जांचें बैठवा दूंगा कि नौकरी करना भूल जाओगे।
एमएलसी और एक्सईएन के बीच यह विवाद बृहस्पितवार को मेहंदौरी में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की छापामारी से जुड़ा है। एक्सईएन ने बताया कि शासन के निर्देश पर बिजली चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा है।
मुस्लिम महिला को सुरेंद्र चौधरी ने बताया अपनी बहन
इस क्रम में विजिलेंस और बिजली विभाग की संयुक्त टीम शिवकुटी थाना क्षेत्र की उपभोक्ता शकीबा खातून पत्नी जियाउल्ला के घर पहुंची थी। शकीबा के मकान नंबर 218/12 पर आवंटित तीन किलोवाट के कनेक्शन के अतिरिक्त केबिल बाईपास कर बिजली चोरी पाई गई। इस मामले में शखीबा के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
उसी छापामारी के समय ही एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने फोन पर धमकाया और कहने लगे कि वह मकान मेरी बहन का है। उसे छोड़ दो। चोरी पकड़े जाने की बात बताने पर एमएलसी ने छमकी दी कि मार्बल उखड़वा दूंगा। एमएलसी के दबाव पर जब वह शकीबा का कनेक्शन जोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए तब उन्होंने दूसरे दिन शुक्रवार को दफ्तर पर हमला बोल दिया।