{"_id":"5a00c3ff4f1c1b65548bb726","slug":"bjp-mayor-candidate-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में अभिलाषा बनीं भाजपा की महापौर प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में अभिलाषा बनीं भाजपा की महापौर प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने लंबी खींचतान के बाद आखिरकार इलाहाबाद नगर निगम के लिए निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी को उम्मीदवार घोषित कर दिया। अभिलाषा प्रदेश सरकार में स्टांप और पंजीयन मंत्री नंदगोपाल नंदी की पत्नी हैं। मु्ख्यमंत्री योगी की सहमति के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सोमवार दोपहर यहां अभिलाषा को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में् शामिल हुए नंदगोपाल नंदी अपनी पत्नी को टिकट दिलाने के लिए अड़े थे तो स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह राघवेंद्र सिंह की पैरवी कर रहे थे। एक अन्य दावेदार अमित शाह के करीबी राकेश शुक्ल भी इलाहाबाद से महापौर का टिकट चाहते थे। जानकारी के मुताबिक कई दौर की बैठकों के बाद भी निष्कर्ष नहीं निकल सका। अंतत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर मामला छोड़ दिया गया। मौर्य ने इलाहाबाद के प्रमुख लोगों से बातचीत करके अभिलाषा के पक्ष में राय दी। मुख्यमंत्री ने भी इस पर सहमति जताई और अभिलाषा को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया गया। भाजपा की प्रदेश में 16 में 14 घोषित उम्मीदवारों में अभिलाषा दूसरी निवर्तमान महापौर हैं, जिन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। मुरादाबाद से महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल भी निवर्तमान महापौर हैं।