फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP mayor candidate Ganesh Kesharwani said: The city will become such that people will say, smile that you are

भाजपा महापौर प्रत्याशी गणेश केशरवानी बोले : ऐसा बनेगा शहर कि लोग कहेंगे, मुस्कुराइए कि आप प्रयागराज में हैं

Mon, 01 May 2023 08:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 May 2023 08:22 AM IST
सार

शहर का अगला मेयर कौन होगा, उसके लिए 13 मई तक का इंतजार करना होगा। मेयर की कुर्सी वर्ष 2017 से भाजपा के पास है। भाजपा को इस बार भी उम्मीद है कि मेयर उसी का ही बनेगा। वर्ष 2025 में महाकुंभ है।

विज्ञापन
BJP mayor candidate Ganesh Kesharwani said: The city will become such that people will say, smile that you are
उमेश चंद्र गणेश केसरवानी,प्रयागराज नगर निगम भाजपा के महापौर प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर का अगला मेयर कौन होगा, उसके लिए 13 मई तक का इंतजार करना होगा। मेयर की कुर्सी वर्ष 2017 से भाजपा के पास है। भाजपा को इस बार भी उम्मीद है कि मेयर उसी का ही बनेगा। वर्ष 2025 में महाकुंभ है। इस वजह से भाजपा से मेयर पद के प्रत्याशी गणेश केसरवानी ने अगले पांच वर्ष में किए जाने वाले विकास कार्याें का खाका तकरीबन तैयार कर लिया है। रविवार को अमर उजाला कार्यालय में पहुंचे गणेश केसरवानी ने अपने साक्षात्कार में कहा कि संगमनगरी को वह ऐसा शहर बनाएंगे कि यहां आने वाले लोग यही कहेंगे कि मुस्कुराइए कि आप प्रयागराज में हैं।

विज्ञापन

मेयर बने तो कौन सा कार्य सबसे पहले करेंगे?

(मुस्कराते हुए) मैं प्रयागराज से हूं। नगर निगम का पार्षद भी रह चुका हूं। यहां की समस्याओं से वाकिफ हूं। अभी मुख्य फोकस प्रयागराज के विस्तारित क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का है। मेयर बनते ही संबंधित क्षेत्र के विकास के लिए किसी एजेंसी या नगर निगम के माध्यम से सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। राज्य सरकार ने भी शहर के विकास के लिए अपना खजाना खोल रखा है। विकास कार्य में कोई कमी नहीं आएगी।

विज्ञापन

आवारा जानवरों से निजात का क्या प्लान है?

आवारा जानवरों आदि से निजात के लिए पूरा प्लान तैयार है। प्रयागराज में कैटिल कालोनी में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ताकि वहां जाने में किसी को परेशानी न हो। आवारा कुत्तों की नसबंदी का कार्यक्रम तेज होगा। इसकी मॉनिटरिंग मैं खुद करूंगा। मेयर बनने के बाद पहले माह से ही लोगों को यह कार्य दिखने भी लगेगा।

तीर्थराज प्रयागराज के लिए क्या योजना है?प्रयागराज तीर्थों का राजा है। राजनीतिक दृष्टि से भी प्रयागराज का अपना अलग महत्व है। स्मार्ट सिटी के कार्य यहां हो रहे हैं। धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से रीवर फ्रंट योजना, द्वादश माधव का विकास, शहर के सभी प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार आदि कार्य प्रमुख रूप से करवाएं जाएंगे।

व्यावसायिक कर को लेकर क्या करेंगे ?

मेरा यही मानना है कि टैक्स उतना ही होना चाहिए जिसे देने में आम जनमानस को कोई कठिनाई न हो। मेयर बनने के बाद इस दिशा में अध्ययन किया जाएगा। विशेषज्ञों से विचार विमर्श एवं लोगों से संवाद करने के बाद ही आम जनमानस को राहत देने का कार्य किया जाएगा। गृहकर में भी जो विसंगति है उसे भी दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

जलभराव की समस्या से कैसे निपटेंगे ?मेरी जानकारी में ऐसे इलाके हैं जहां बारिश के दौरान जलभराव रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए विशेषज्ञों के साथ संबंधित इलाकों को मैं खुद जाकर निरीक्षण करूंगा। उसका समाधान क्या हो सकता है उस दिशा में कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

गंगा में गिर रहे नालों को रोकने की क्या योजना है ?

गंगा हमारी मां है। अगर उसमें कहीं कोई नाला गिर रहा है तो मेरा प्रयास होगा उसे रोका जाए। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नालों का पानी बिना ट्रीटमेंट के आगे न बढ़े। शहर के निचले इलाकों में बाढ़ न आए इसके लिए यहां बांध बनाने की योजना है।

दूषित पानी की समस्या से कैसे मिलेगी निजात ?

प्रयागराज स्मार्ट सिटी योजना में शामिल है। यहां ऐसा सिस्टम विकसित किया जाएगा कि अगर कहीं दूषित पानी की समस्या है तो जल्द से जल्द समय रहते सही कर दिया जाएगा। लोगों को शुद्ध पेयजल मिले यह हमारी प्राथमिकता है।

प्रतियोगी छात्रों के लिए कोई प्लान?

प्रयागराज शिक्षा का केंद्र है। यहां विभिन्न राज्यों से पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राएं आते हैं। उनके यहां रहने की समस्या से वाकिफ हूं। मैंं विश्वास दिलाता हूं कि उनके लिए कुछ न कुछ जरूर करूंगा। ताकि उन्हें रहने के लिए किराये पर सस्ता आवास मिल सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed