फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leaders furious against SP chief Akhilesh Yadav, accuse him of insulting Baba Saheb

Prayagraj : सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ भड़के भाजपाई, बाबा साहब का अपमान करने का लगाया आरोप

Wed, 30 Apr 2025 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 04:22 PM IST
सार

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हाईकोर्ट के पास अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब कि प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की गई।

विज्ञापन
BJP leaders furious against SP chief Akhilesh Yadav, accuse him of insulting Baba Saheb
सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हाईकोर्ट के पास अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब कि प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग की गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में जुटे भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस चित्र पर आपत्ति जताई जिसमें आधा चित्र बाबा साहब और आधा अखिलेश का दिख रहा है।

विज्ञापन


संजय गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव अपने को बाबा साहब के बराबर मान रहे हैं। देश तो क्या पूरी दुनिया में बाबा साहब की बराबरी कोई नहीं कर सकता। बाबा साहब के साथ अपना चित्र जोड़कर अखिलेश ने बाबा साहब से प्रेरणा लेने वालों का अपमान किया है। उन्हें अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। बाबा साहब किसी एक जाति, धर्म और वर्ग के नहीं हैं। वह देश के महान सपूत हैं। उनका अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने सुभाष चौराहे पर फूंका अखिलेश यादव का पुतला

समाजवादी पार्टी के होर्डिंग में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की आधी तस्वीर काटकर उस हिस्से में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल आदि नेताओं द्वारा इस मामले में नाराजगी जताने के बाद भाजपा गंगापार की ओर से बुधवार को सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका गया।

जुलूस की शक्ल में पहुंचे भाजपाइयों ने सुभाष चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं ने बाबा साहेगी की आधी तस्वीर काटकर अखिलेश यादव की तस्वीर लगाए जाने को बेहद शर्मनाक बताया। विधायक दीपक पटेल, हर्षवर्धन बाजपेयी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि यह बाबा साहब और उनके अनुयायियों का अपमान है। सुभाष चौराहा सिविल लाइन में भाजपाइयों द्वारा जुलूस निकालने के बाद अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, बाबा साहब अमर रहें आदि नारे भी लगाए गए।

गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान के निर्देश पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव से माफी मांगने की भी मांग की गई। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगापार आशीष भारतीया ने कहा कि बाबा साहब का अपमान करने वाली समाजवादी पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता जवाब देगी। पुतला दहन के दौरान जिला महामंत्री भाजपा गंगापार मनोज निषाद, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, योगेश मिश्रा, गिरिजाशंकर मिश्रा, दुर्गेश पासी, रोहित निषाद,राधाकांत शुक्ला, महेन्द्र गिरी, संजीव दुबे, सुरेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed