फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leader shot dead in Phulpur

फूलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Wed, 09 May 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 09 May 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
BJP leader shot dead in Phulpur
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
फूलपुर नगर पंचायत के सदस्य व भाजपा नेता पवन केसरी की मंगलवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद खून से लथपथ पार्षद को आनन-फानन में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद आईजी रमित शर्मा, एसएसपी आकाश कुलहरी समेत 10 थानों की फोर्स पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गई। फिलहाल हत्या का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन


नगर पंचायत के लोचनगंज वार्ड से सदस्य पवन (35) पुत्र राधेश्याम मंगलवार की रात करीब नौ बजे अपने दोस्त आरिफ को शेखपुर तकिया गांव स्थित उसके घर छोड़ने के लिए स्कूटी से निकले थे। बताते हैं कि शेखपुर तकिया के नजदीक पहुंचने पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली पार्षद के सीने में लगी, जबकि दूसरी कनपटी पर लगी। गोली लगने के बाद वह कुछ दूर जाकर बाइक समेत गिर पड़े। हमले में पवन के दोस्त आरिफ के अलावा एक महिला के भी घायल होने की बात कही जा रही है। रात 12 बजे के बाद घायल उर्मिला नामक महिला को अस्पताल लाए जाने की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि पवन के दोस्त आरिफ का कहीं पता नहीं चल सका था। आरिफ कहां है, इसे लेकर पुलिस परिजनों व अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही थी।
विज्ञापन


भाजपा में पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पवन अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पित राधेश्याम गल्ला व्यवसायी हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर उनके भाइयों में एक रोहित और दूसरे श्रवण के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों से पुलिस किसी रंजिश या विवाद के बारे में जानकारी लेती रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद फूलपुर के विधायक प्रवीण पटेल के अलावा गंगापार के जिलाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी समेत कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed