फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leader launched cleaning campaign on the banks of Ganga, warned people about the dangers of polythene

Namami Gange : भाजपा नेत्री ने गंगा तट पर चलाया सफाई अभियान, लोगों को पॉलिथीन के खतरों से किया आगाह

Wed, 06 Nov 2024 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 11:57 AM IST
सार

अनामिका ने टीम लीडर नेहा केशरी, विजय केशरी के साथ स्नान कर रहे श्रृद्धालुओं को तट पर साफ़ सफाई के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तट पर सिंगल यूज़ पालीथीन का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। पॉलिथीन नदियों के अंदर जाकर जलीय जीव जंतुओं को खत्म कर रही है। नदियों को स्वच्छ, निर्मल बनाए रखने में इन्हीं जलीय जीव जंतुओं का बहुत बड़ा सहयोग है।

विज्ञापन
BJP leader launched cleaning campaign on the banks of Ganga, warned people about the dangers of polythene
गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छठी मैया का व्रत-पूजन के मद्दनेजर भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने क्षेत्रीय पार्षद सतीश केसरवानी के साथ बरूआ बाबा घाट पर वृहद स्वच्छता एवं सिंगल यूज़ पालीथीन मुक्त अभियान चलाया। अनामिका ने टीम लीडर नेहा केशरी, विजय केशरी के साथ स्नान कर रहे श्रृद्धालुओं को तट पर साफ़ सफाई के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तट पर सिंगल यूज़ पालीथीन का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। पॉलिथीन नदियों के अंदर जाकर जलीय जीव जंतुओं को खत्म कर रही है। नदियों को स्वच्छ, निर्मल बनाए रखने में इन्हीं जलीय जीव जंतुओं का बहुत बड़ा सहयोग है।

विज्ञापन


पार्षद सतीश केसरवानी ने छठ पूजा के पूर्व घाट पर सफाई रखने के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रतिदिन घाटों पर स्वच्छता करने वाले वरिष्ठ व्यवसायी नितिन केसरवानी को सपत्नीक तथा अन्य समाजसेवी को अनामिका चौधरी एव पार्षद सतीश केसरवानी ने नमामि गंगे टी शर्ट और कैप देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जाह्नवी निषाद, अरुण निषाद, सुधीर श्रीवास्तव अशोक, जायसवाल, पांडेय, दिलीप सेन, कवीश अरोरा, पंकज राय, भीम सिंह पटेल, मेजर सुनील निषाद, हवलदार राजीव कुमार एवं नगर निगम के कर्मचारियों, सृष्टि संस्था ने मिलकर संपूर्ण घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया। लगभग चार-पांच गाड़ी पुराने माला - फूल, कपड़े,चित्र, मूर्ति को इकट्ठा कर उसे नगर निगम प्रयागराज द्वारा निस्तारित कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed