फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP government is with the Nishad community, siddharthnath said

भगवान राम को पार लगाने वाले निषाद समाज के साथ है भाजपा सरकार

Sun, 28 Feb 2021 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Feb 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP government is with the Nishad community, siddharthnath said
सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : ANI
घूरपुर के बसवार में पिछले दिनों निषाद समुदाय के लोगों के साथ हुए अन्याय के बाद उनके आंसू पोछने के लिए शनिवार को योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं प्रयागराज की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी पहुंचीं। यहां उन्होंने मछुआरों को मरम्मत के बाद नौ नाव सौंपी। शेष सात नावों को भी जल्द ही सौंपे जाने की बात कही। इस दौरान सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि भगवान राम को पार लगाने वाले निषाद समाज के साथ केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार खड़ी है।
विज्ञापन


निषाद समस्या समाधान समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता पीयूष रंजन निषाद की मौजूदगी में सिद्धार्थ नाथ ने आरोप लगाया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए एनजीटी की वजह से निषाद समाज के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हुआ। आज उसी कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी पिछले दिनों यहां सिर्फ ड्रामा करने को पहुंचीं। कहा कि निषाद समाज को न्याय दिलाने के लिए सबसे पहले एनजीटी के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन


उन्होंने पिछले दिनों हुई घटना के बाद सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का ब्योरा भी दिया। कहा कि बसवार गांव के निषादों के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मचारियों को तत्काल लाइन हाजिर किया जाए। सरकार इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच भी करवा रही है। जो भी अफसर या कोई अन्य दोषी होगा उसे सरकार नहीं बख्शेगी। निषाद समाज के सभी गरीबों को सरकार स्वास्थ्य बीमा का लाभ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कैबिनेट मंत्री निषाद समाज के लोगों को मत्स्य पालन के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया। कहा कि बसवार गांव जाने वाली सड़क का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। इस संबंध में पीडब्लूडी के अफसरों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा निषाद समाज के खिलाफ दर्ज हुए गैंगस्टर के मुकदमे की जांच करके वापस लेने की प्रकिया शुरू हो गई है। अवैध खनन में सक्रिय बालू माफिया की सूची तैयार करके शासन को भेजा जायेगी, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed