फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP: For more than half the first time,

भाजपा : आधे से ज्यादा पहली बार ठोंकेंगे ताल

Mon, 06 Nov 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 06 Nov 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
BJP: For more than half the first time,
डेमो - फोटो : डेमो
आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने इलाहाबाद के सभी 80 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी ने आधी से ज्यादा सीटों पर उन्हें सिंबल दिया है, जो पहली बार पार्षदी का चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पूर्व पार्षदों एवं कुछ निवर्तमान पार्षदों को भी अलग-अलग वार्डों से प्रत्याशी घोषित किया गया है। खास बात ये कि भाजपा ने इस बार दो वार्डों से पहली बार मुस्लिम प्रत्याशियों को भी कमल का निशान दिया है। रविवार रात 10.30 बजे सूची जारी होने के बाद जहां एक ओर टिकट पाने वाले प्रत्याशियों के चेहरे में खुशी थी तो वहीं दूसरी ओर जिन्हें सिंबल नहीं मिला वे मायूस थे।
विज्ञापन


नगर निगम के तमाम वार्डों का आरक्षण बदल जाने के बाद इस बार कई निवर्तमान पार्षद दोबारा पार्षद बनने के लिए आवेदन नहीं कर सके। पिछले तीन रोज से इस बात की चर्चा चल रही थी कि भाजपा किसे अपना दावेदार बनाएगी। रविवार रात जो लिस्ट जारी हुई, उसमें नए चेहरों को मौका दिए जाने के साथ संगठन का भी पूरा ध्यान रखा गया। पूर्व पार्षदों की बात करें तो भाजपा ने वार्ड 19 ममफोर्डगंज से रतन दीक्षित, वार्ड नंबर आठ से आनंद अग्रवाल, वार्ड नंबर 45 ओम प्रकाश सभासद नगर से अखिलेश सिंह आदि को मौका दिया। निवर्तमान पार्षदों में से वार्ड 77 मीरगंज से सत्येंद्र चोपड़ा, वार्ड 50 नई बस्ती से किरन जायसवाल, वार्ड 44 से चंद्र भूषण सिंह आदि अपनी सीट बचाने में कामयाब हो गए। भाजपा द्वारा जारी की गई सूची में संगठन से जुुड़े एवं उनके परिजनों को भी जगह दी गई है। वार्ड नंबर दो राजापुर से भाजपा पदाधिकारी श्याम चंद्र हेला की पत्नी सुनैना, वार्ड 27 आजाद स्क्वायर से पूर्व वार्ड अध्यक्ष रीतेश मिश्र की पत्नी निशा मिश्र, फाफामऊ से रिंकी यादव, म्योराबाद से उकेश कुमार, खलासी लाइन से प्रणविजय सिंह, सरायगढ़ी से सावन जोशी, मुट्टठीगंज भाग दो रूबी गुप्ता, गोविंदपुर से द्रोपदी सिंह  आदि नाम ऐसे रहे जो पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने वार्ड संख्या 71 और वार्ड संख्या 79 दायरा शाह अजमल से मुस्लिम प्रत्याशियों को अपना सिंबल दिया है। अटाला से सरताज अहमद अंसारी और दायरा शाह अजमल से पार्टी ने कमर जहां को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव के मुताबिक यह पहला मौका है कि जब पार्टी ने दो मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके अलावा प्रीतम नगर से सिख प्रत्याशी अमरजीत सिंह को भी टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद चुनाव में इस बार शहर के 80 वार्डों में से 1425 ने टिकट के लिए आवेदन किया था। रविवार की रात टिकट फाइनल हो जाने के बाद अब तमाम वार्डों से भाजपा का सिंबल न मिलने से हताश प्रत्याशी निर्दल चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। झूलेलाल नगर, एलनगंज, तेलियरगंज, दारागंज, न्यू कटरा, मधवापुर आदि वार्ड से टिकट का दावा करने वाले भाजपाइयों ने सिंबल न मिलने पर अब निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed