फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP expressed trust in old faces, they were active in the party for a long time, enthusiasm among workers

Prayagraj : पुराने चेहरों पर भाजपा ने जताया भरोसा, लंबे समय से पार्टी में थे सक्रिय, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Sun, 16 Mar 2025 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 07:40 PM IST
सार

लंबी प्रक्रिया के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रयागराज महानगर, यमुनापार एवं गंगापार के अध्यक्षों के नाम की घोषणा रविवार को हो गई। पार्टी ने अपने वरिष्ठ एवं पुराने जमीनी नेताओं को ही अध्यक्ष बनाया है।

विज्ञापन
BJP expressed trust in old faces, they were active in the party for a long time, enthusiasm among workers
जिला पंचायत सभागार में महानगर, गंगा पार और यमुना पार के अध्यक्ष की घोषणा की गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लंबी प्रक्रिया के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रयागराज महानगर, यमुनापार एवं गंगापार के अध्यक्षों के नाम की घोषणा रविवार को हो गई। पार्टी ने अपने वरिष्ठ एवं पुराने जमीनी नेताओं को ही अध्यक्ष बनाया है। महानगर से पूर्व पार्षद एवं व्यापारी नेता संजय गुप्ता को जहां अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं गंगापार से पूर्व एमएलसी एवं कैंटोनमेंट बोर्ड में सभासद रहीं निर्मला पासवान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह यमुनापार से महामंत्री राजेश शुक्ला को अध्यक्ष बनाया है।

विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में एमएलसी एवं प्रयागराज के प्रभारी अनूप गुप्ता ने अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। इस दौरान वहां उत्साही कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के जयकारे भी लगाए। तीनों निर्वाचित अध्यक्षों को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। यहां कहा गया कि संजय, निर्मला एवं राजेश को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब संगठन को मजबूती मिली है।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सुबोध सिंह, डाॅ. शैलेश पांडेय, आनंद दुबे आदि ने तीनाें अध्यक्षों का स्वागत किया। बता दें कि संजय गुप्ता, निर्मला पासवान और राजेश शुक्ला भाजपा के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



BJP expressed trust in old faces, they were active in the party for a long time, enthusiasm among workers
संजय गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।

51 वर्षीय संजय ने वर्ष 1989 से भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वह दो बार पार्षद भी रह चुके हैं। भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के वह भांजे भी हैं। पार्टी में महानगर मंत्री, महानगर उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा प्रभारी, आईटी प्रभारी आदि दायित्व को निभा चुके हैं।

BJP expressed trust in old faces, they were active in the party for a long time, enthusiasm among workers
निर्मला पासवान, भाजपा गंगापार अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।

उधर, 57 वर्षीय निर्मला पासवान भी 1992 से पार्टी में लगातार सक्रिय हैं। उनके मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव बताते हैं कि वह 2012 में भाजपा के टिकट पर सोरांव विधानसभा सेे चुनाव भी लड़ चुकी हैं। गंगापार में वह लगातार सक्रिय रहीं।

BJP expressed trust in old faces, they were active in the party for a long time, enthusiasm among workers
राजेश शुक्ला, भाजपा यमुनापार अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।

इसी तरह यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला भी वर्ष 2000 से भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। 52 वर्षीय राजेश जिलामंत्री, जिला उपाध्यक्ष रहने के साथ भाजपा यमुनापार में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि अध्यक्ष बनने के पूर्व वह यमुनापार भाजपा में महामंत्री के पद पर कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed