{"_id":"5a0f39b24f1c1b87698bc159","slug":"bjp-deceived-youth-rajbabar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने युवाओं से किया धोखा: राजबब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने युवाओं से किया धोखा: राजबब्बर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी में भाग लेने आए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव में पार्टी के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों का समर्थन मांगा। सलोरी में आयोजित जनसभा में राजबब्बर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के साथ धोखा किया है। झूठे वादे करके वोट तो हासिल कर लिए परंतु रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करवाए। उन्होंने ठेला और पटरी दुकानदाराें से कहा कि मेयर ने पिछले कार्यकाल में आप लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया। अब कांग्रेस प्रत्याशी विजय मिश्र विजयी होते हैं तो उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि ठेला और पटरी दुकानदारों को पुलिस और प्रशासन के अत्याचार से बचाएं। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण ने कहा कि मेयर बनने के बाद विजय मिश्र पटरी दुकानदारों की समस्या का हल निकालेंगे।
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि विजय मिश्र ने बीजेपी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से हताश होकर कांग्रेस का दामन थामा। इसके साथ ही वह स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लोकप्रिय हो गए। इसी का परिणाम है कि आज कांग्रेस ने उनके प्रचार प्रसार के लिए स्टार प्रचारकों की एक पूरी टीम उतार दी है। चुनाव में उनकी लड़ाई सीधे भारतीय जनता पार्टी से है। सभा में विजय मिश्र ने कहा कि पिछले कार्यकाल में लूट और भारी टैक्स से लोग त्रस्त रहे। उनके कार्यकाल में विकास और पारदर्शिता होगी। सलोरी तेलियरगंज व दारागंज में तीन जनसभाआें का कांग्रेस ने आयोजन किया। इससे पहले विजय मिश्र ने दिन में शहर में व्यापक जनसंपर्क किया। तेलियरगंज में हुई जनसभा में मुकुंद तिवारी, किशोर वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।