फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP cheats Ram by making him a vote bank for party, says Ram Gopal Yadav

भगवान राम को वोट बैंक बनाकर उन्हें धोखा देती है बीजेपी : राम गोपाल यादव

Mon, 05 Nov 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Mon, 05 Nov 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
BJP cheats Ram by making him a vote bank for party, says Ram Gopal Yadav
फाइल फोटो
समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर को लेकर बीजेपी और मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सपा महासचिव प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर भगवान राम को धोखा देने और सिर्फ उन्हें चुनावी नजरिये से ज़िंदा रखने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


राम गोपाल यादव ने कहा है कि बीजेपी ने भगवान राम को वोट बैंक बनाकर रख दिया है। वह हर चुनाव से पहले मंदिर का राग अलापकर राम के नाम पर वोट ले लेती है और उसके बाद उन्हें भूल जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामला होने की वजह से राम मंदिर पर न तो क़ानून बन सकता है और न ही अध्यादेश लाया जा सकता है, लेकिन इसकी जानकारी होने के बावजूद बीजेपी सिर्फ चुनावी फायदे के लिए राम मंदिर की बात उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रोफ़ेसर राम गोपाल ने कहा कि राम मंदिर पर सभी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। इतना ही कोर्ट से फैसला कुछ भी आए, सभी को उस फैसले का सम्मान भी करना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री उमा भारती द्वारा अयोध्या में मस्जिद बनने पर हिन्दुओं के असहिष्णु होने के बयान पर उन्होंने कहा कि उमा भारती को यह समझ लेना चाहिए कि अयोध्या में मस्जिद गिरने के बाद उन्होंने जिस तरह बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी के कंधे पर बैठकर जश्न मनाया था, उस मुक़दमे में फैसले का भी वक्त आ गया है।


प्रोफ़ेसर राम गोपाल के मुताबिक़ उमा भारती को कोई भी बयानबाजी करने से पहले यह सोचना होगा कि उन्होंने अब तक क्या - क्या कहा और किया है। सपा महासचिव ने देशवासियों को धनतेरस की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व का समता और सम्पन्नता का संदेश ही असली समाजवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed