Prayagraj: भाजपा ने की नए जिलाध्यक्षों की घोषणा, संजय गुप्ता, राजेश शुक्ला व निर्मला पासवान को मिली जिम्मेदारी
पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक और एमएलसी अनूप गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता को बनाया है। इसी तरह यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला और गंगापार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान को दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने रविवार को पार्टी के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। प्रयागराज जिले में संगठन की दृष्टि से तीन जिले हैं। इसमें प्रयागराज महानगर, प्रयागराज गंगापार और प्रयागराज यमुनापार शामिल है। पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक और एमएलसी अनूप गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता को बनाया है। इसी तरह यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला और गंगापार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान को दी गई है।
तीनों के नामों की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। अनूप गुप्ता ने कहा कि यह भाजपा की यह ऐसी संगठनात्मक प्रक्रिया है, जिसमें जीतता एक है और हारता कोई नहीं है। सभी मिलकर संगठन को आगे बढ़ाते हैं। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्षों की ईमानदारी और मेहनत में कोई कमी नहीं है। पार्टी ने नए कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने का फैसला किया था, इसलिए सिर्फ चेहरा बदला गया है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था से ही भाजपा में होती है चुनाव की प्रक्रिया
प्रयागराज। जिला पंचायत सभागार में रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर पूरी निष्ठा है। इसी के तहत यहां चुनाव की प्रक्रिया होती है। एमएलसी अनूप गुप्ता ने यह बातें भाजपा महानगर, गंगापार, यमुनापार के अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद कहीं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर खड़ी है। इस दौरान सबसे पहले यमुनापार जिलाध्यक्ष के रूप में राजेश शुक्ला के नाम की घोषणा की गई। इसके बाद गंगापार जिलाध्यक्ष के रूप में निर्मला पासवान एवं अंत में संजय गुप्ता का नाम महानगर अध्यक्ष पद के लिए घोषित किया गया।
इस दौरान चुनाव अधिकारी एवं पूर्व सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया, विनोद राय, हरिचरण कुशवाहा के साथ प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, सांसद प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, नीरज त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, कमलेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पार्टी कार्यालय जाकर देर शाम अपना कार्यभार भी संभाल लिया। वह लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन करने के बाद पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास भी गए। वहां उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी और उनकी पत्नी कविता यादव त्रिपाठी से उन्होंने मुलाकात की। वह पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के भी आवास पर पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.