फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP announced its new area in-charge and district in-charge

BJP News : भाजपा ने किया अपने नए क्षेत्र प्रभारी और जिला प्रभारी की घोषणा, कौशलेंद्र बने प्रतापगढ़ के प्रभारी

Mon, 20 Nov 2023 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 05:47 PM IST
सार

सोमवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव काशी क्षेत्र के अध्यक्ष और जिला प्रभारी की घोषणा पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा है कि इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। क्षेत्र प्रभारी एवं जिला प्रभारी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर संगठन के सभी कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP announced its new area in-charge and district in-charge
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रदेश संगठन ने सभी क्षेत्र एवं जिला प्रभारी की घोषणा कर दी है। प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को काशी क्षेत्र का प्रभारी और प्रयागराज के कौशलेंद्र पटेल को जिले का प्रभारी बनाया गया है। अब जिले के नेताओं की नजरें जिला कार्यकारिणी की घोषणा पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

सोमवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव काशी क्षेत्र के अध्यक्ष और जिला प्रभारी की घोषणा पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा है कि इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। क्षेत्र प्रभारी एवं जिला प्रभारी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर संगठन के सभी कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दर्ज कराने के लिए अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

विज्ञापन


इस अवसर पर महामंत्री राजेश सिंह,पवन गौतम, सतीश चौरसिया, अशोक श्रीवास्तव, अशोक सरोज, राजेश मिश्र, रामजी मिश्र, अनुराग सिंह, नितिन केसरवानी, राम आसरे पाल, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मोर्चा का उत्साह हुआ दोगुना

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को काशी क्षेत्र का अध्यक्ष और कौशलेंद्र पटेल को प्रभारी बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा है कि इससे युवा मोर्चा का उत्साह दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता युवा है, और हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed