फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP angry with indecent remarks on PM, burnt effigy of Bilawal Bhutto

प्रयागराज : पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी से भड़के भाजपाई, फूंका बिलावल भुट्टो का पुतला

Sat, 17 Dec 2022 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 07:22 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को शक्तिशाली संपन्न, समृद्धशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर रखने का कार्य कर रहहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तीव्र गति वाली अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस वजह से पाकिस्तान बौखला गया है और भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का प्रयोग कर रहा है।

विज्ञापन
BJP angry with indecent remarks on PM, burnt effigy of Bilawal Bhutto
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंकते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान केे विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। यहां बिलावल भुट्टो का पुतला फूंकने के साथ ही भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन



इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को घेरने में असफल रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री जरदारी बिलावल भुट्टो के द्वारा  प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएम मोदी के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी की गई। उसे देश सहन नहीं करेगा। पाकिस्तान कई दशकों से आतंकवाद और आतंकवादी संगठनों को लगातार शरण देता आ रहा है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को शक्तिशाली संपन्न, समृद्धशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर रखने का कार्य कर रहहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तीव्र गति वाली अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस वजह से पाकिस्तान बौखला गया है और भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का प्रयोग कर रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसकी जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है। पुतला दहन के दौरान अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, रणजीत सिंह, शशि वार्ष्णेय, मुरारी लाल अग्रवाल, पदुम जायसवाल,  कुंज बिहारी मिश्र, देवेश मिश्र, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed