फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Birthplace memorial could not magnanimous

स्मारक नहीं बन सकी महामना जन्मस्थली

Thu, 25 Dec 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 25 Dec 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
Birthplace memorial could not magnanimous
इलाहाबाद। तमाम वायदों, संकल्पों के बीच, शिक्षा,संस्कृति के लिए अतुलनीय योगदान करने वाले महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जन्मस्थली फिर उपेक्षित है। इसे राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मुहिम का सवाल अनुत्तरित ही रह गया है। महामना इलाहाबाद के भारती भवन स्थित जिस घर में पैदा हुए थे, वहां राधाकृष्ण की अति प्राचीन सुंदर मूर्ति सहित रामचरित मानस और शंख अब भी है, जिसकी बड़ी श्रद्धा भक्ति से पूजा की जाती है। परिजनों ने उनकी धरोहर को सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन


वर्षों से महामना के परिजनों और कई संस्थाओं की ओर से भारती भवन स्थित उनकी जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक बनाए जाने की मुहिम जारी है, पर सरकारी पहल के बिना अब तय यह काम अधूरा ही है। प्रदेश सरकार की टालमटोल के साथ सरकार के दफ्तरों में भी फाइलें धूल खा रही हैं। अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेने और नई पीढ़ी को उनके जीवनमूल्यों से परिचित कराने की कोशिश सिर्फ कोरी कवायद ही रह गई है।
विज्ञापन


हालांकि महामना ने अपनी वसीयत में भारती भवन स्थित अपने आवास के नीचे का हिस्सा ठाकुर जी के नाम समर्पित कर दिया था, पर शेष मकान में कई अन्य दावेदार भी हैं। इनमें से सिर्फ दो परिवारों को छोड़कर बाकी सभी ने स्मारक के लिए अपना दावा छोड़ने की हामी भर दी है। इन परिवारों के रहने के लिए अन्यत्र व्यवस्था के बाद महामना की जन्मस्थली को स्मारक बनाए जाने की राह में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी। महामना के चचेरे भाई के दो प्रपौत्रों विवेक मालवीय और आनंद मालवीय का परिवार वहां रहता है, जिनका कहना है कि आवास की व्यवस्था हो जाए तो यहां से चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामना के प्रपौत्र और उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय कहते हैं, कई वर्षो पूर्व प्रदेश के राज्यपाल मोतीलाल वोरा ने इलाहाबाद विकास प्राधिकरण को उन दोनों के लिए आवास की नि:शुल्क व्यवस्था कराए जाने का निर्देश दिया था, पर ऐसा करने से पहले एडीए ने अठारह लाख रुपये की मांग कर दी। सो मामला अधर में लटक गया।  बीते दिनों महामना मालवीय की डेढ़ सौवीं जयंती मनाने के लिए बनी सेंट्रल कमेटी ने स्मारक के मामले को मंजूरी दे दी थी, बावजूद इसके इस बारे में अब तक कुछ नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed