फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bird Sanctuary in Karchana search for land

Bird Sanctuary : करछना में बनेगा पक्षी विहार, प्रशासन ने गंगा के कछार में जमीन की है तलाश की शुरू

Sat, 30 Jul 2022 07:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 07:31 AM IST
सार

करछना में bird sanctuary बनाने का निर्णय लिया गया है। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि पक्षी विहार के लिए गंगा के कछार में जमीन की तलाश की जा रही है। इसके लिए वन तथा अन्य संबंधित विभागों से कहा गया है। जमीन चिह्नित करने के साथ जल्द इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Bird Sanctuary in Karchana search for land
Prayagraj News : पक्षी विहार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले के लोगों को जल्द ही एक और दर्शनीय स्थल मिलने जा रहा है। करछना के कछारी इलाके में पक्षी विहार बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। कर्जन पुल को संग्रहालय में तब्दील करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है तो अरैल में कुंभ संग्रहालय के निर्माण का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन



इसके अलावा झूंसी के कनिहार झील को चंद्रखेखर आजाद की तरह विकसित किए जाने का भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसी क्रम में अब करछना में पक्षी विहार बनाने का निर्णय लिया गया है। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि पक्षी विहार के लिए गंगा के कछार में जमीन की तलाश की जा रही है। इसके लिए वन तथा अन्य संबंधित विभागों से कहा गया है। जमीन चिह्नित करने के साथ जल्द इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

Bird Sanctuary in Karchana search for land
Bird Sanctuary - फोटो : Pixabay

सदर तहसील के किसी उप निबंधक कार्यालय में करा सकेंगे रजिस्ट्री
सदर तहसील में जमीन या मकान की रजिस्ट्री के लिए शहरियों को अब बहुत इंतजार नहीं करना होगा। दोनों उप निबंधक कार्यालय में से कहीं भी रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। शुक्रवार को इस बाबत नोटिफिकेशन कर दिया गया।


शहरी तथा विस्तार वाले क्षेत्रों से संबंधित तहसीलों में रजिस्ट्री के लिए लंबी कतार लगती है। इसके विपरीत दूसरी तहसीलों में रोजाना एक-दो लोग ही रजिस्ट्री के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए निबंधन कार्यालय जिले के भीतर किसी भी तहसील में रजिस्ट्री की सुविधा देने की कवायद में जुटा है।


फिलहाल इसकी शुरुआत शनिवार से एक से अधिक उप निबंधक कार्यालय वाले सदर तहसील से होने जा रही है। इसके तहत जिले में सदर तहसील प्रथम और द्वितीय कहीं भी रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। एआईजी स्टांप पीएन सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री के लिए आवेदन करते समय उप निबंधक कार्यालय का एलाटमेंट हो जाएगा। निर्धारित समय पर संबंधित उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed