फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike stuck in car dragged for 150 meters, couple in critical condition

Prayagraj News: कार में फंसी बाइक 150 मीटर घिसटती गई, दंपती गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bike stuck in car dragged for 150 meters, couple in critical condition
प्रयागराज से फूलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार आर्टिका कार ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कार में फंसकर 150 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। जिससे बाइक सवार दंपती को काफी चोटें आईं। ग्रामीणों व पुलिस की सहायता से घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

फूलपुर थाना क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत चक अब्दुल करीम उर्फ पूरेभुलई गांव स्थित तालाब के पास शाम करीब पांच बजे प्रयागराज से फूलपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रही तेज रफ्तार आर्टिका कार में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार भरौटी गांव निवासी नन्हे और उनकी पत्नी गुंजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। वही कार चालक को वाहन सहित पुलिस को सौंप दिया। दंपती की हालात गंभीर होते देख सीएचसी के डॉक्टरों ने शहर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed