फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike-riding miscreants threw a bomb, one injured

Prayagraj News: बाइक सवार बदमाशों ने फेंका बम, एक जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding miscreants threw a bomb, one injured
थाना क्षेत्र अंतर्गत एफसीआई रोड पर बुधवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक सवार बदमाश एक के बाद एक तीन बम फेंकते हुए फरार हो गए। वहीं, एक बम वहां से गुजर रही कार में लगा। जिसके चलते कार सवार को मामूली चोट आ गई। शाम के समय भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अचानक हुई बमबाजी से वहां दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर गायब हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर नैनी पुलिस पहुंची तो उसे एक जिंदा बम मौके से मिला। पुलिस बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है।
जानकारी के अनुसार एफसीआई रोड पर शाम साढ़े सात बजे के करीब मामा-भांजा की ओर से बाइक सवार दो युवक बमबाजी करते हुए नैनी की ओर भागने लगे। बाइक सवार बदमाशों ने काली माता मंदिर के पास पहला बम चलाया। दूसरा बम पास स्थित गेस्ट हाउस व तीसरा बम उससे थोड़ा आगे फेंका गया। तीसरा बम सवार दारागंज निवासी हर्ष मिश्रा पुत्र धीरज मिश्र की कार के गेट से जा लगा।
विज्ञापन

बम फटने के कारण कार का शीशा टूट गया और हर्ष को चोट आई। हर्ष चाका स्थित अपनी बुआ के घर से लौट रहा था। बमबाजी से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर नैनी पुलिस पहुंची तो उसे एक जिंदा बम भी मिला। नैनी पुलिस के अनुसार बमबाजी के दौरान कार सवार हर्ष को मामूली चोट आई है। फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है। बाइक सवार की पहचान कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed