फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider woman killed, son injured after being hit by bus

Prayagraj News: बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman killed, son injured after being hit by bus
थाना क्षेत्र के बरम की मोरी के पास मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने भाग रहे बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सेमरी तालुका पुरवा मजरा सनात का पूरा गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामबाबू पाल रविवार को मां शिव कुमारी (55) को बाइक पर बैठ कर मेजारोड दवा लेने जा रहे थे। बरम की मोरी के पास अनियंत्रित बस की टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना होने पर भीरपुर चौकी इंचार्ज एसएन सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल में ले गए। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिले के अस्पताल में रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दौड़ाकर बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed