{"_id":"69c0447c6707b238b00b1b3e","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-mini-cargo-vehicle-allahabad-news-c-407-1-ggp1004-12667-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मिनी मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मिनी मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार घायल
Mon, 23 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
बाजार में मालवाहक गाड़ी ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी वाहक छोड़कर भाग गया।
बारा थाना अंतर्गत सरसेडी गांव निवासी शंकर लाल सोनकर (56) 15 वर्षीय पुत्र मिथुन सोनकर के साथ बाइक से जसरा बाजार रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रहे थे। इस दौरान जसरा नई बाजार में मिनी मालवाहक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर शंकर लाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गौहनिया चौकी प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि मालवाहक गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।