{"_id":"697bc76833772ad9fe0b853f","slug":"bike-rider-flees-with-priests-rs-145-lakh-and-jewellery-naini-news-c-407-1-sald1005-10608-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पुरोहित का 1.45 लाख और जेवर लेकर बाइक सवार भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पुरोहित का 1.45 लाख और जेवर लेकर बाइक सवार भागा
Fri, 30 Jan 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
। मेजारोड चौराहे पर उचक्कों की सक्रियता बढ़ गई है। बुधवार को उचक्कों ने परदेश से बेटी की शादी के लिए घर जा रहे पुरोहित का बैग में रखा 1.45 लाख और जेवर लेकर बाइक सवार भाग गया। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मांडा के तिसेन तुलापुर के रहने वाले राजेश कुमार शुक्ला बंगलूरू में पुरोहित हैं। उनकी बेटी की 10 फरवरी को शादी है। बुधवार को वे बंगलूरू से घर लौट रहे थे। जैसे ही मेजारोड पहुंचे, वैसे ही बाइक सवार एक युवक उनके पास आया उनको पैर छूकर प्रणाम किया। कहा कि घर चलना हो तो चलिए।
पुरोहित उसकी बाइक पर बैग और अन्य सामान रखकर बैठ गए। कुछ दूर जाने पर वह सुनसान स्थान पर अपना गमछा गिरा दिया। फिर पुरोहित से ही कहा कि उठा लीजिए। बस वह बाइक से नीचे उतरे कि आरोपी रुपये से भरे बैग को लेकर भाग गया। उन्होंने इसकी जानकारी मेजारोड पुलिस को दी, लेकिन उचक्के का पता लगाने में पुलिस असफल रही। पीड़ित पुरोहित ने एसीपी मेजा को बताया कि बैग में एक लाख पैंतालिस हजार रुपये नकद के साथ जेवर भी थे। एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उचक्के की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम भी लगाई गई है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।