{"_id":"683ca6294ef658f3210cff2a","slug":"bike-rider-dies-while-saving-a-pedestrian-naini-news-c-407-1-mn11001-3125-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राहगीर को बचाने में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राहगीर को बचाने में बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 02 Jun 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
मांडा। राहगीर को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने से महुआरी कला युवक की मौत हो गई। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे मडौला गांव निवासी अशरफ अली (24) पुत्र शेख मोहम्मद बाइक से मांडा खास गांव की तरफ जा रहे थे। मांडा-मेजा तहसील मार्ग स्थित सिकरा गांव के सामने पैदल राहगीर को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक सड़क पर गिर गई। मौके पर जुटे राहगीरों ने घायल को सीएचसी मांडा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक महुआरी कला के निवर्तमान प्रधान फारूक अली का छोटा भाई था। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन