{"_id":"681dc8e7819b19282f0aa276","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-accident-happened-in-karchana-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, करछना में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, करछना में हुआ हादसा
Fri, 09 May 2025 02:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 09 May 2025 02:50 PM IST
सार
करछना थाना क्षेत्र के हनुमानपुर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। एक महीने पहले ही गांव आया था।
विज्ञापन
अभिषेक मिश्र। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
करछना थाना क्षेत्र के हनुमानपुर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। एक महीने पहले ही गांव आया था।
विज्ञापन
करछना थाना क्षेत्र के चंदौली गांव का रहने वाला अभिषेक मिश्रा (28) पुत्र सुरेश चंद्र मिश्रा बृहस्पतिवार की रात नौ बजे अपने घर से हनुमानपुर में बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए गए थे। वापस लौटते समय बोलेरो ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा उछलकर बाइक से आकर टकरा गया। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। जुटे लोगों की मदद से व पुलिस ने स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया। जहां रात 11 बजे पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन
वह दिल्ली के एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। एक महीने पहले गांव लौटा था। उसकी तीन बेटियां हैं। लाडो (8), गुन्नू (7) और भूमि (5) समेत पत्नी शिखा मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन