फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider dies after being hit by a dumper

Prayagraj News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Wed, 15 Apr 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 15 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a dumper
घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चौकी अंतर्गत हथिगन गांव के पास मंगलवार दोपहर बाइक सवार बगल से गुजर रही डंपर की चपेट में आ गया। बाइक सवार गिरते ही पहिए के नीचे आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मेजा निवासी लगभग पचास वर्षीय राजमणि यादव पुत्र हरिकरन मंगलवार को गौहनिया से करछना की ओर जा रहा था। हथिगन के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आगे जा रही बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में वह डंपर के नीचे आ गया। मौके पर करमा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार राय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मौजूद कागज व मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed