{"_id":"5743648e4f1c1bbd276908c0","slug":"bike-rider-died-post-vandalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, चौकी में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, चौकी में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन को ससुराल पहुंचाने के बाद सोमवार देर शाम बाइक पर मिर्जापुर में घर लौट रहे योगेंद्र कुमार बिंद (30) को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उसकी मौत की खबर पाकर आए परिजन और रिश्तेदार शव हटाने से इस कदर नाराज हुए कि मिर्जापुर मार्ग पर चक्काजाम करने के बाद दिघिया पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ कर दी। थाने की जीप को भी नुकसान पहुंचाया। कई सिपाहियों क ी बाइक तोड़ डाली। खबर पाकर सीओ भी पहुंचे और स्थिति संभालने की कोशिश की। जब स्थानीय निवासियों ने घेराबंदी की तो बवाल कर रहे लोग मिर्जापुर लौट गए।
मिर्जापुर में जिगना इलाके के शिवपुर गांव निवासी लक्षणधारी बिंद का पुत्र योगेंद्र कुमार बिंद (30) गुजरात के सूरत शहर में चाट का ठेला लगाकर गुजारा करता था। उसके दो बच्चे हैं। ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह कुछ दिन पहले घर आया था। सोमवार शाम वह अपनी बहन को मेजा के कंवरिया गांव स्थित उसकी ससुराल पहुंचाने गया था। रात करीब आठ बजे योगेंद्र बहन की ससुराल से मिर्जापुर में घर लौट रहा था तभी दिघिया चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वह गिरा तो ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। लोगों ने ट्रैक्टर को रोका तो ड्राइवर कूदकर भाग गया। पहिए के नीचे आने से योगेंद्र की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर मांडा पुलिस के साथ सीओ जीतेंद्र दुबे पहुंच गए। पुलिस ने शव हटा दिया। खबर पाकर आधे घंटे बाद जिगना से परिजन और रिश्तेदार आए तो शव को हटाए जाने पर भड़क गए। गुस्साए लोगों ने मिर्जापुर हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। फिर वे दिघिया चौकी पर पथराव करने लगे। चौकी में खड़ी पुलिसकर्मियों की पांच बाइक और मेज-कुर्सियां तोड़ दीं। मांडा थाने की जीप को भी पथराव में नुकसान पहुंचा। यह देख स्थानीय लोग विरोध पर उतर आए। उन्होंने घेरा तो हंगामा कर रहे लोग हटकर मिर्जापुर चले गए।