फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Big disclosure in Umesh murder case: Ali had told Soulat- Send Umesh Pal location to Asad

उमेश हत्याकांड में खुलासा : अली ने सौलत से कहा था- असद को भेज देना उमेश पाल की लोकेशन, जेल से भेजा था मैसेज

Mon, 15 May 2023 12:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 May 2023 12:28 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड की जांच पड़ताल में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में एक नया खुलासा हुआ है कि नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली ने सौलत से कहा था कि वह उमेश की तस्वीरें व लोकेशन असद को भेज दे।

विज्ञापन
Big disclosure in Umesh murder case: Ali had told Soulat- Send Umesh Pal location to Asad
अली अहमद और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की जांच पड़ताल में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में एक नया खुलासा हुआ है कि नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली ने सौलत से कहा था कि वह उमेश की तस्वीरें व लोकेशन असद को भेज दे। उसने अपने गुर्गों के जरिए यह मैसेज जेल से भेजवाया था। पुलिस के सामने खुद सौलत ने यह खुलासा किया है। इससे पहले यह बात सामने आई थी कि असद को सौलत ने 19 फरवरी को अपने मोबाइल से उमेश की 10 तस्वीरें भेजी थीं।

विज्ञापन


यह उमेश की हत्या से चार दिन पहले की बात है। यही तस्वीरें असद ने हत्याकांड में शामिल अन्य शूटरों को फॉरवर्ड की थीं। पिछले दिनों सौलत को जब दूसरी बार कस्टडी रिमांड पर लिया गया तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। सूत्रों के मुताबिक, सौलत ने बयान किया कि उमेश की तस्वीरें व लोकेशन भेजने के लिए उसे अतीक के दूसरे नंबर के बेटे अली ने कहा था।

विज्ञापन

उमेश की तस्वीर का इंतजाम करने के लिए भी कहा


अली ने जेल से मैसेज भेजवाया था कि उमेश की लोकेशन और उसकी तस्वीरों का इंतजाम किया जाए। फिर इसे असद को दिया जाए। इसके बाद सौलत ने उमेश के फेसबुक अकाउंट से यह तस्वीरें निकाली थीं और फिर इसे आईफोन से असद के पास भेजा था। यह वही आईफोन है, जिसे पहली बार कस्टडी रिमांड पर लेने के दौरान धूमनगंज पुलिस को सौलत ने बरामद कराया था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सौलत ने इससे संबंधित कुछ व्हाट्सएप चैट भी पुलिस को बरामद कराए हैं। जिससे साफ है कि उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में अली भी शामिल था। सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस जल्द ही उसे आरोपी बना सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed