फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhupendra expressed happiness over getting the command of BJP

प्रयागराज : जाट बिरादरी के बड़े नेता भूपेंद्र को भाजपा की कमान मिलने पर जताई प्रसन्नता

Thu, 25 Aug 2022 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 11:43 PM IST
सार

प्रयागराज मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के बृहस्पतिवार को तमाम कार्यक्रम के बीच जब भूपेंद्र चौधरी को अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना आई तो सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारी एक दूसरे को बधाई देने में जुट गए।

विज्ञापन
Bhupendra expressed happiness over getting the command of BJP
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय श्री प्राप्त करने के लिए भाजपा द्वारा जाट बिरादरी के बड़े नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का समाचार मिलने के बाद प्रयागराज में कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। चौधरी की नियुक्ति के बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि उनके  प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन मजबूती से आगे बढ़ेगा। उनकी नियुक्ति पर सांसद केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी ने खुशी जताई है।

विज्ञापन



प्रयागराज मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के बृहस्पतिवार को तमाम कार्यक्रम के बीच जब भूपेंद्र चौधरी को अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना आई तो सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारी एक दूसरे को बधाई देने में जुट गए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि उनके नेतृत्व में  प्रदेश संगठन मजबूती के साथ बढ़ेगा और आगामी  लोकसभा के चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर परचम लहराएगी। उधर सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि उनके पास लंबा अनुभव है। इसका फायदा पार्टी को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

विज्ञापन

सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशाी जो सरकार कार्यक्रम के लिए हैदराबाद गईं हुई हैं ने कहा कि पश्चिमी यूपी में वह बड़े जाट नेता के तौर पर जाने जाते हैैं। पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी ने भूपेंद्र चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक दीपक पटेल, डा. एलएस ओझा, अभिषेक शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, गिरजेश मिश्र, प्रमोद मोदी, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, मृत्युंजय तिवारी, राजेश श्रीवास्तव आदि रहे। 


डिप्टी सीएम केशव, नंदी ने दी चौधरी को बधाई
भूपेंद्र चौधरी को भाजपा प्र्रदेश अध्यक्ष बनाए पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बधाई दी है। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में  और अधिक मजबूत होकर अंत्योदय की संकल्पना के साथ आगे बढ़ेगी। उधर कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में विजय के नए कीर्तिमान पार्टी स्थापित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed