फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhojpuri film actress is accused of theft, shooting of the film is going on in Charva in Kaushambi

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पर चोरी का इल्जाम, चरवा कोतवाली के नीबी शाना गांव में हो रही है फिल्म की शूटिंग

Tue, 23 Mar 2021 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri film actress is accused of theft, shooting of the film is going on in  Charva in Kaushambi
रुपये - फोटो : pixabay
चरवा कोतवाली इलाके के नीबी शाना गांव में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में शामिल अभिनेत्री पर चार हजार रुपये चोरी करने का इल्जाम है। यह आरोप एक अधिवक्ता ने लगाया है। उसने अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। अभिनेत्री अपने साथी कलाकारों के साथ अधिवक्ता के मकान में ठहरी थी। घटना के बाद से अभिनेत्री शूटिंग छोड़कर फरार है। शिकायत पर पुलिस ने अभिनेत्री से संपर्क कर पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली के उदाथू गांव निवासी एक अधिवक्ता ने नीबी शाना गांव में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने वाले कलाकारों को अपना घर रहने के लिए किराये पर दिया है। अधिवक्ता भी उसी मकान में रहता है। सोमवार को अधिवक्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर में रखे चार हजार रुपये चोरी हो गए है।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने चोरी का शक फिल्म में लीड रोल करने वाली अभिनेत्री पर लगाया। बताया कि अभिनेत्री प्रयागराज के अल्लापुर की रहने वाली है। घटना से बाद से वह लापता है। अधिवक्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर संत शरण सिंह का कहना है अभिनेत्री से संपर्क कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed