फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhojpuri actress accuses lover of Sexual Harassment, created a ruckus after reaching home

भोजपुरी अभिनेत्री ने प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, घर पहुंचकर जमकर मचाया बवाल

Thu, 03 Jun 2021 01:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Jun 2021 01:29 AM IST
सार

  • शादी करने जा रहा था आरोपी, अभिनेत्री का आरोप, तीन साल तक किया दुष्कर्म
  • आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Bhojpuri actress accuses lover of Sexual Harassment, created a ruckus after reaching home
युवती से दुष्कर्म

विस्तार

थाना क्षेत्र के घोघापुर गांव में मंगलवार को एक भोजपुरी अभिनेत्री ने प्रेमी के घर पर बवाल मचा दिया। अभिनेत्री का आरोप था कि रोहित शादी का वादा कर उसके साथ तीन सालों से दुष्कर्म कर रहा था। वह उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगी। बवाल बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच और अभिनेत्री द्वारा उपलब्ध कराए गए सुबूतों के आधार पर पुलिस ने बुधवार को रोहित यादव को दुष्कर्म समेत कई धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Bhojpuri actress accuses lover of Sexual Harassment, created a ruckus after reaching home
दुष्कर्म

घोघापुर गांव के रोहित यादव की मुलाकात तीन वर्ष पहले एक सीरियल की शूटिंग के सिलसिले में घूरपुर आई भोजपुरी अभिनेत्री से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। अभिनेत्री के मुताबिक रोहित ने उससे शादी का वादा किया और उससे संबंध बनाए। वह तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पिछले कुछ समय से रोहित बदल गया। उसने अभिनेत्री का फोन उठाना बंद कर दिया। फिर उसे सोशल मीडिया पर भी ब्लाक कर दिया। अभिनेत्री ने काफी प्रयास किया लेकिन उसे नजरंदाज करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri actress accuses lover of Sexual Harassment, created a ruckus after reaching home
युवती से दुष्कर्म करता रहा
इसी बीच अभिनेत्री को पता चला कि रोहित कहीं और शादी कर रहा है। घर में शादी की तैयारियां हो रही हैं। मंगलवार को अभिनेत्री रोहित के गांव पहुंच गई। घर पर उसने खूब बवाल मचाया। कहा कि अगर रोहित की शादी कहीं और हुई तो वह यहीं खुदकुशी कर लेगी। घरवालों ने भी अभिनेत्री सका विरोध शुरू कर दिया।। आरोप है कि रोहित मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अभिनेत्री को थाने बुलाया गया। उसने पुलिस को तमाम सुबूत मुहैया कराए। इसके बाद भी रोहित मानने को तैयार नहीं था। अभिनेत्री की तहरीर पर रोहित के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed