फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhardwaj Park's electricity cut due to the dues of one crore ten million

एक करोड़ दस लाख के बकाए पर भारद्वाज पार्क की बिजली काटी

Thu, 11 Mar 2021 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bhardwaj Park's electricity cut due to the dues of one crore ten million
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एक करोड़ दस लाख रुपये के बकाए पर पावर कारपोरेशन ने बुधवार को भारद्वाज पार्क की बिजली काट दी। पार्क का बिजली कनेक्शन आठ महीने में दूसरी बार काटा गया है। इस संबंध में टैगौर टाउन विद्युत उपखंड के एसडीओ विजय तिवारी ने कहा कि बकाया विद्युत बिल जमा कराने के लिए नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन


भारद्वाज पार्क पर बिजली बिल मद में पिछले वर्ष 2020 में करीब एक करोड़ का बकाया था। आठ महीने में करीब दस लाख रुपये की वृद्धि हो गई है। तब एसडीओ विजय तिवारी ने लाइन कटवा दी थी। उस समय नगर निगम प्रशासन ने टैगोर टाउन उपकेंद्र परिसर का बकाया गृहकर जमा करने का पेच फंसाकर बिजली जुड़वा ली थी। अब मार्च महीने में वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए बिजली विभाग ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में भारद्वाज पार्क की बिजली कनेक्शन एक बार फिर कटवा दी है। इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed