फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhambhora's government tubewell is out of order for a long time, causing trouble to farmers

Prayagraj News: भंभौरा का सरकारी ट्यूबवेल लंबे समय से खराब, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Bhambhora's government tubewell is out of order for a long time, causing trouble to farmers
क्षेत्र के भंभौरा स्थित तीस-एम ट्यूबवेल वर्षों से खराब पड़ा है। कई बार की गई शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं की गई। इससे किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए भारतीय किसान यूनियन (किसान) के ब्लॉक अध्यक्ष शिवम राय ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्या जल्द दूर नहीं की गई तो तहसील का घेराव व प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

साथ ही किसानों को निजी ट्यूबवेल संचालकों के शोषण से राहत दिलाने की मांग की है। आरोप है कि खराब पड़े सरकारी ट्यूबवेल की वजह से निजी ट्यूबवेल संचालक इसका फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भंभौरा स्थित सरकारी ट्यूबवेल से भंभौरा सहित अलग-बगल के गांव के किसानों की फसल की सिंचाई की जाती थी लेकिन इधर, साल भर से खराब पड़े ट्यूबवेल से जमीन असिंचित पड़ी है। वहीं, आरोप है कि इसका फायदा निजी ट्यूबवेल संचालक उठा रहे हैं। वह ऊंचे दर में सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed