Holi 2024 : होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, रात 10.27 के बाद किया जा सकेगा दहन
कहा कि होलिका दहन रवि, बुधादित्य और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा। इसके अगले दिन होली खेली जाएगी। होली के दिन ही खरमास का समापन होगा। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को भद्रा सुबह 9.47 बजे शुरू होगा। भद्रा का विशेष प्रभाव शाम 6.33 से रात 10.274 तक रहेगा।
विस्तार
होलिका दहन पर 24 मार्च को भद्रा का साया रहेगा। खास बात यह है कि रात 10.27 के बाद होलिका दहन किया जा सकता है। होलिका दहन के दिन फाल्गुन पूर्णिमा के चलते चंद्रगहण भी र हेगा। लेकिन यह उप छाया ग्रहण है। इसलिए इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आचार्य डा. अमिताभ गौर का कहना है कि होलिका दहन 24 की रात 12.20 बजे तक किया जा सकता है।
कहा कि होलिका दहन रवि, बुधादित्य और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा। इसके अगले दिन होली खेली जाएगी। होली के दिन ही खरमास का समापन होगा। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को भद्रा सुबह 9.47 बजे शुरू होगा। भद्रा का विशेष प्रभाव शाम 6.33 से रात 10.274 तक रहेगा। भद्रा काल में होलिका दहन करना अशुभ माना गया है। इसलिए भद्रा काल खत्म होने के बाद ही होलिका दहन करना सही रहेगा।
खाद्य पदार्थों के लिए 10 संदिग्ध नमूने
प्रयागराज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से बुधवार को अभियान चलाकर अलग-अलग दुकानों से खाद्य पदार्थों के 10 संदिग्ध नमूने एकत्रित किए गए। इनमें खोया, सरसो तेल, छेना, दूध आदि के नमूने शामिल हैं। इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
जिले में ढाई हजार से अधिक जगहों पर जलाई जाएगी होलिका
लोगों पर होली का रंग चढ़ने लगा है तो बाजार भी सज गए हैं। जगह-जगह होलिका भी लग गई है। जिले में ढाई हजार से अधिक स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। शहरी क्षेत्रों में ही 980 से अधिक स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। इस दौरान सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से भी जरूरी कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस के अफसरों के साथ शहर के प्रमुख लोगों की बैठक भी बुलाई गई है।