फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhadra in Day Muhurta of Raksha Bandhan for three hours and four minutes at

Raksha Bandhan 2022 : दिन भर भद्रा, रात को तीन घंटा चार मिनट तक रक्षाबंधन का मुहूर्त

Wed, 10 Aug 2022 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Aug 2022 11:07 PM IST
सार

पूर्णिमा तिथि बृहस्पतिवार की सुबह 9:35 आरंभ भद्राकाल में आरंभ होगी। 12 अगस्त की सुबह 7:17 तक पूर्णिमा रहेगी। इस दौरान भद्राकाल बृहस्पतिवार की रात 8:25 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
Bhadra in Day Muhurta of Raksha Bandhan for three hours and four minutes at
रक्षाबंधन के लिए सिविल लाइंस स्थित बाजार में राखी की खरीदारी करती बहनें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्षाबंधन के मुहूर्त पर इस बार संशय की स्थिति है।  श्रावण पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को दिन भर भद्राकाल और दूसरे दिन दोषपूर्ण उदया तिथि मिलने से इस बार यह नौबत आई है। ऐसे में शास्त्र सम्मत निर्णय के अनुसार बहनें दिन में भाइयों की कलाई पर राखी बांधने से बचें। रात 8:26 बजे से 11:30 बजे के बीच रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकेगा।

विज्ञापन



पूर्णिमा तिथि बृहस्पतिवार की सुबह 9:35 आरंभ भद्राकाल में आरंभ होगी। 12 अगस्त की सुबह 7:17 तक पूर्णिमा रहेगी। इस दौरान भद्राकाल बृहस्पतिवार की रात 8:25 बजे तक रहेगा। ऐसे में भद्रा से रहित पूर्णिमा न मिलने की वजह से इस अवधि में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी नहीं बांध सकेंगी। ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार रक्षाबंधन का उत्तम मुहूर्त समय बृहस्पतिवार की रात 8:26 से 11:30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन



हालांकि रक्षाबंधन का मध्यम समय भद्रा पुच्छकाल में भी होता है। मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार भद्रा की अंतिम तीन घटी यानी एक घंटे 12 मिनट तक भद्रा पुच्छ होता है। ऐसे में शाम 7:13 बजे से भी बहनें भाइयों की कलाई पर रखी बांध सकेंगी। हालांकि उदयतिथि का मान्यता होने की वजह से कुछ लोग शुक्रवार को भी रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे, लेकिन ज्योतिषियों ने दोषपूर्ण उदयातिथि होने की वजह से बृहस्पतिवार को ही राखी बांधने और श्रावणी पर्व मनाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed