फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before the Magh Mela, the cold also showed its attitude

Prayagraj : माघ मेले से पहले ठंड ने भी दिखाए तेवर 12 वर्षों में सबसे नीचे रहा पारा

Fri, 06 Jan 2023 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 12:36 AM IST
सार

माघ मेला शुरू होने से एक दिन पहले मौसम ने भी तेवर दिखाए। बृहस्पतिवार को सीजन की सबसे अधिक ठंड रही और पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। अधिकतम तापमान भी 11 डिग्री से रहा।

विज्ञापन
Before the Magh Mela, the cold also showed its attitude
Prayagraj News : बृहस्पतिवार को सुबह घने कोहरे का नजारा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेला शुरू होने से एक दिन पहले मौसम ने भी तेवर दिखाए। बृहस्पतिवार को सीजन की सबसे अधिक ठंड रही और पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। अधिकतम तापमान भी 11 डिग्री से रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार विगत 12 वर्षों में पांच जनवरी को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान इससे कम कभी नहीं रहा। अभी तीन दिनों तक ऐसे ही ठंड के आसार हैं। इस दौरान तापमान सात से 14 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 19.1 तथा न्यूनतम 10.8 डिग्री रहा। इस तरह से अधिकतम तापमान में एक दिन में 8.1 एवं न्यूनतम में 5.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक दिन में अधिकतम तापमान में इतनी गिरावट लंबे समय बाद दर्ज की गई है। इससे पहले 2013 में अधिक ठंड पड़ी थी, लेकिन उस वर्ष भी न्यूनतम तापमान छह एवं अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा।     

विज्ञापन

पश्चिमी हवाओं एवं पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से एक जनवरी से ही कोहरे एवं ठंड ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं कोल्ड वेब की वजह से बृहस्पतिवार को तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई।

हवाएं चलने की वजह से हाड़ कपा देने वाली इस ठंड का अहसास बुधवार की रात से ही होने लगा था और भोर में पारा पांच डिग्री के करीब पहुंच गया। खास यह कि  सुबह 10 बजे भी तापमान आठ डिग्री के आसपास रहा। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान कुछ देर के लिए 11 डिग्री जरूर पहुंचा, लेकिन पारा फिर नीचे गिरने लगा।

दिन भर घना कोहरा रहा। ऐसे में दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने की वजह से गलन और बढ़ गई तथा जिन्हें जरूरी था वे ही घरों से बाहर निकले। सरकारी दफ्तरों में ब्लोअर चालू थे तो जगह-जगह लोग अलाव के पास घेरा बनाकर बैठे दिखे।  

जनवरी में गिनती के दिनों में पांच डिग्री से नीचे गया तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2010 के बाद से पांच डिग्री से नीचे तापमान गिनती के दिनों में ही रहा। हालांकि, 2013 में आठ जनवरी को तापमान माइनस 0.3 डिग्री तक पहुंच गया था।

100 फीसदी नमी से बढ़ाई गलन
बृहस्पतिवार को अधिकतम नमी 100 फीसदी रही। न्यूनतम आद्रता भी 97 फीसदी रही। इसकी वजह से गलन और बढ़ गई और लोग ठिठुरते रहे।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed