फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before the elections, Sangh chief Bhagwat gave the edge to Hindutva on the pretext of Ganga

चुनाव से पहले गंगा के बहाने संघ प्रमुख भागवत ने साधा हिंदुत्व पर निशाना, एकजुटता का दिया संदेश

Sun, 21 Feb 2021 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Before the elections, Sangh chief Bhagwat gave the edge to Hindutva on the pretext of Ganga
prayagraj news : गंगा समग्र समागम को संबोधित करते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : prayagraj

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने अगले वर्ष यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे को गंगा के बहाने धार देने का प्रयास किया है। संगम तीरे गंगा समग्र का कार्यकर्ता संगम कार्यक्रम यूं तो गंगा के निर्मलीकरण को लेकर आयोजित था, लेकिन संघ प्रमुख ने इस आयोजन के दूसरे दिन गंगा किनारे सभी गांवों में गंगा आरती का आयोजन करवाने की बात कहने के साथ हिंदुओं को आपस में जोड़े जाने का भी संदेश दे दिया। चर्चा है कि इस कार्य में संघ के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व भी संघ प्रमुख ने संगम तट पर विहिप शिविर में आयोजित संत सम्मेलन में कुंभ मेले जरिए जातपात से इतर हिंदुओं को जोड़े जाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। इसका असर यह रहा कि वर्ष 2019 में केंद्र में मोदी सरकार लगातार दूसरी बार काबिज हो गई। इसी तर्ज पर संघ प्रमुख वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रयागराज पहुंचने के साथ पहले दिन ही गंगा पूजन कर यहां गो और राष्ट्र रक्षा का संकल्प ले लिया।

विज्ञापन

Before the elections, Sangh chief Bhagwat gave the edge to Hindutva on the pretext of Ganga
prayagraj news : गंगा समग्र समागम में हिस्सा लेते मोहन भागवत। - फोटो : prayagraj

माना जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने पर मां गंगा का आभार भी जताया। दरअसल यूपी के साथ कई अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व संघ चाहता है कि हिंदू वोटरों का बिखराव न हो। इसी वजह से उन्हें जोड़े रखने के लिए पिछले वर्ष नवंबर माह में जहां अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए हर एक हिंदू की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए धन संग्रह की व्यापक रणनीति बनाने के साथ देश भर में एक साथ यह अभियान शुरू किया। क्योंकि यह अभियान माघी पूर्णिमा तक ही चलना है इस वजह से संघ ने अब गंगा के निर्मलीकरण अभियान के जरिए  हिंदुओं को जोड़ने की रणनीति बनाई है।

Before the elections, Sangh chief Bhagwat gave the edge to Hindutva on the pretext of Ganga
prayagraj news : गंगा समग्र समागम में हिस्सा लेते मोहन भागवत। - फोटो : prayagraj
यह अभियान काफी लंबा चलना है। इस वजह से संघ प्रमुख ने गंगा किनारे बसे सभी गांवों में नियमित रूप से मां गंगा की आरती करवाने की बात शनिवार को विहिप के शिविर में आयोजित गंगा समग्र के कार्यक्रम में कह दी। इतना ही नहीं गंगा के अलावा यमुना के निर्मलीकरण का भी मामला कार्यकर्ता संगम में उठा। इस दौरान संघ प्रमुख की मौजूदगी में गंगा समग्र की एक पदाधिकारी ने अगली बैठक यमुना किनारे किसी शहर में करवाने की बात कह दी। समझा जा रहा है कि गंगा के साथ ही यमुना किनारे के जिलों, गांवों और तहसीलों में आरती या अन्य ऐसे कार्यक्रम बनाए जा सकते हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा हिंदुओं की सहभागिता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed