फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before SIR, the administration prepared the horoscope of every voter, voter's information will be in every for

Prayagraj : एसआईआर से पहले प्रशासन ने तैयार की हर मतदाता की कुंडली, हर प्रपत्र में होगी वोटर की जानकारी

Sun, 02 Nov 2025 05:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Nov 2025 05:23 PM IST
सार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले प्रशासन ने हर मतदाता की कुंडली तैयार कर ली है। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक मतदाता का प्रपत्र डाउनलोड किया जा रहा है। चार नवंबर से इनका वितरण शुरू होगा।

विज्ञापन
Before SIR, the administration prepared the horoscope of every voter, voter's information will be in every for
एसआईआर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले प्रशासन ने हर मतदाता की कुंडली तैयार कर ली है। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक मतदाता का प्रपत्र डाउनलोड किया जा रहा है। चार नवंबर से इनका वितरण शुरू होगा। गणना प्रपत्र में मतदाता के नाम सहित कई जानकारियां होंगी। साथ ही प्रपत्र के कुछ कॉलम मतदाता को भरने होंगे। गणना प्रपत्र का वितरण व संकलन का काम चार नवंबर से चार दिसंबर 2025 तक चलेगा। इलाहाबाद व फूलपुर संसदीय सीट के तहत कुल 12 विधानसभा क्षेत्रों के 46 लाख 86 हजार 887 मतदाताओं के प्रपत्र डाउनलोड किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे दोगुनी संख्या यानी तकरीबन 94 लाख गणना प्रपत्र छपवाए जा रहे हैं। प्रपत्रों के मुद्रण पर तकरीबन 49 लाख रुपये खर्च होंगे। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और गणना प्रपत्र की एक प्रति मतदाता को हस्ताक्षर सहित लौटाएंगे। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सभी बीएलएओ की तैनाती की जा चुकी है और चार नवंबर से गणना प्रपत्राें का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


नौ दिसंबर 2025 को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नौ दिसंबर 2025 से आठ जनवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां दाखिल करने का समय होगा और नौ दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई, सत्यापन व निस्तारण होगा। सात फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन आयोग को दैनिक प्रगति रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए अब तक 74454 आवेदन

इलाहाबाद-झांसी खंड क्षेत्र स्नातक चुनाव की मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अब तक 74454 लोगों ने आवेदन किए हैं। प्रयागराज से अब तक 37834 आवेदन आए हैं। वहीं, फतेहपुर से 3899 आवेदन, जालौन से 7685, बांदा से 6919, हमीरपुर से 2458, महोबा से 1381, ललितपुर से 2364, कौशाम्बी से 8006 व चित्रकूट से 3908 आवेदन निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हुए हैं। आवेदनों की स्क्रीनिंग का काम अभी चल रहा है। 

प्रयागराज में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, डिजिटल पद्धति से होगा सर्वेक्षण कार्य

भारत की जनगणना 2027 पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसके तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के पूर्व-परीक्षण की शुरुआत प्रयागराज से की जा रही है। इसके तहत नगर निगम प्रयागराज के कर्नलगंज क्षेत्र स्थित एक स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक चला।

नगर आयुक्त/अतिरिक्त प्रमुख जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को डिजिटल पद्धति से डेटा संग्रहण की तकनीक समझाई और आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर से 30 नवंबर तक मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज देश का पहला शहर होगा जहां से डिजिटल जनगणना की शुरुआत होगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रुचि दिखाई है और राज्यभर में इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। जनगणना कार्य में उपयोग होने वाले एप और टैबलेट के माध्यम से डेटा तुरंत पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

कार्यक्रम में नगर निगम की टीमों के अलावा विभिन्न वार्डों के सुपरवाइजर व गणनाकर्ता भी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान डेटा सुरक्षा, सत्यापन प्रक्रिया और त्रुटिहीन रिपोर्टिंग के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। सहायक जनगणना अधिकारी पीके मिश्रा, उप नगर आयुक्त राजेश कुमार शुक्ला, प्रभारी अधिकारी शशांक मंगले, चार्ज अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, शीतल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed