फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before Mahakumbh, Sangamnagari will get the gift of 15 bridges, ROB and rail underbridge are being built

Prayagraj : महाकुंभ के पूर्व संगमनगरी को मिलेगा 15 पुलों का तोहफा, बनाए जा रहे हैं आरओबी और रेल अंडरब्रिज

Sat, 12 Oct 2024 01:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 01:02 PM IST
सार

छह पुलों को नवंबर और दो अन्य पुलों को दिसंबर माह के अंत में आवागमन के खोल दिया जाएगा। महाकुंभ की तैयारियों के तहत प्रयागराज में कुल 21 आरओबी/आरयूबी का निर्माण हो रहा है। जिले में बख्शी बांध, झूंसी यार्ड आरयूबी समेत छह आरओबी/आरयूबी यातायात के लिए खोल दिए गए हैं। शेष 15 पर अभी काम चल रहा है।

विज्ञापन
Before Mahakumbh, Sangamnagari will get the gift of 15 bridges, ROB and rail underbridge are being built
निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज

विस्तार

महाकुंभ के पूर्व संगम नगरी को 15 रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का तोहफा मिलेगा। कोई अड़चन न आई तो सात आरओबी-आरयूबी पर तो इसी माह लोगों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा छह पुलों को नवंबर और दो अन्य पुलों को दिसंबर माह के अंत में आवागमन के खोल दिया जाएगा। महाकुंभ की तैयारियों के तहत प्रयागराज में कुल 21 आरओबी/आरयूबी का निर्माण हो रहा है। जिले में बख्शी बांध, झूंसी यार्ड आरयूबी समेत छह आरओबी/आरयूबी यातायात के लिए खोल दिए गए हैं। शेष 15 पर अभी काम चल रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन 15 में से सात पुलों का तोहफा इसी माह मिल सकता है। इसमें प्रयागराज छिवकी के निकट लेवल क्रॉसिंग संख्या 34 ए पर टू लेन पुल, लेवल क्रॉसिंग संख्या तीन बेगम बाजार आरओबी, लेवल क्रॉसिंग संख्या 31 करछना यार्ड, लेवल क्रॉसिंग 75 एक सलोरी आरओबी, लेवल क्रॉसिंग संख्या 77 एनी बेसेंट आरयूबी आदि को लोगों के आवागमन के लिए इसी माह खोले जाने की तैयारी है। वहीं, सूबेेदारगंज रेलवे स्टेशन के ऊपर से होकर गुजरने वाला आरओबी दिसंबर माह में ही तैयार होगा। इस आरओबी का अभी 77 फीसदी काम हो सका है। यही स्थित प्रयागराज-वाराणसी रेल मार्ग स्थित जगतपुर रेल ओवरब्रिज की भी है। यह पुल भी दिसंबर माह में ही तैयार होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा लेवल क्रॉसिंग चार बमरौली-मनौरी के निकट टू लेन आरओबी, लेवल क्रॉसिंग 424 जसरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में बनाया जा रहा आरओबी, लेवल क्रॉसिंग 76 प्रयाग स्टेशन के निकट आईईआरटी आरओबी, लेवल क्रॉसिंग 40 ए फाफामऊ-थरवई, लेवल क्रॉसिग एक सी फाफामऊ-सरायगोपाल आदि का काम पूरा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के एडीआरएम संजय कुमार सिंह का कहना है कि महाकुंभ को लेकर जिले में जो रेल ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए जा रहे हैं, उसमें से इसी माह सात का काम पूरा करने का लक्ष्य है। छह अन्य पुलों का नवंबर और सूबेदारगंज और जगतपुर आरओबी का निर्माण दिसंबर में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed