फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before Deepprw brought happiness Korniwal

दीपपर्व से पहले खुशियां लाया कॉर्निवाल

Sun, 23 Oct 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Before Deepprw brought happiness Korniwal
amar ujala no 1 - फोटो : अमर उजाला
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। दीपपर्व दीपावली से पहले ही ‘अमर उजाला’ शहरियों के लिए खुशियों की सौगात और ढेरों मौके लेकर आया है। ‘अमर उजाला’ एवं आरंभ इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रविवार से सिविल लाइंस में खुशियों का मेला सजाए ‘दीपावली शॉपिंग कार्निवाल’ की शुरुआत होगी। इसके तहत 27 अक्तूबर तक महात्मा गांधी मार्ग पर पत्थर गिरजाघर से बिग बाजार तक और सरदार पटेल मार्ग पर हॉट स्टफ चौराहे से लेकर इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के पश्चिमी गेट तक सड़क के दोनों ओर आकर्षक रोशनी से सिविल लाइंस जगमगाता रहेगा।
विज्ञापन


महात्मा गांधी मार्ग के सभी पेड़ों पर भी स्पॉट लाइट और बिजली की झालरों से सजावट की गई है। कार्निवाल का उद्घाटन और समापन दोनों ही शानदार आतिशबाजी के साथ होगा। उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक संजय कुमार पंकज, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर, सम्मानित अतिथि एसपी सिटी विपिन टांडा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, विशिष्टजन मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

0 कार्निवाल मंच पर मिलेंगे मौके


कॉर्निवाल के खुशियों के मेले में मुख्य कार्निवल मंच कॉफी हाउस के सामने, तुलसियानी बिल्डिंग के करीब सजा है। कॉर्निवाल मंच पर रोजाना शाम छह से दस बजे तक ग्रुप डांस, सोलो डांस, गायन, मिमिक्री, ऑरकेस्ट्रा सहित अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियां होंगी। मंच पर जाने-माने कलाकारों से लेकर आम प्रतिभावान शहरी तक विविधतापूर्ण प्रस्तुतियों के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दे सकेंगे। ‘ट्राइ ऐंड विन’ के तहत सही सवालों का जवाब देने वालों को गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे यानी हर घंटे इनामों की बौछार होती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कॉर्निवाल के दौरान तरह-तरह की सवारियों का लुत्फ लेना मत भूलिएगा। इसके तहत हाथी, घोड़े, ऊंट, बग्घी एवं ड्रैगन की सवारी करने का अनुभव अनूठा होगा।

कॉर्निवाल में सबसे ज्यादा मौज बच्चों की रहेगी क्योंकि उनके लिए सिविल लाइंस स्थित टीवीएस ग्रीनलैंड के पास किड्स जोन बना है। यहां पर कार झूला, घोड़ी झूला सहित बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले होंगे। इसके अतिरिक्त बाउंसी, इलेक्ट्रिक ट्रेन, ज्वाइंट व्हील जैसे आकर्षण भी होंगे।

कॉर्निवाल का शानदार पक्ष है शॉपिंग के बाद लकी ड्रा। कॉर्निवाल से जुड़े सहयोगी प्रतिष्ठानों पर खरीदारी करने के बाद लकी ड्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा। संबंधित प्रतिष्ठानों पर खरीदारी करें और लकी ड्रा का कूपन भरें। फिर तो आप भी भाग्यशाली विजेता बन सकते हैं। आपको ‘अमर उजाला’ की ओर से गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे।


कॉर्निवाल का हॉस्पिटैलटी पार्टनर मिलन होटल ऐंड रिसार्टस और आउटडोर पार्टनर साकेत एडवरटाइजर्स है जबकि रेड एफएम रेडियो पार्टनर की भूमिका में रहेगा। उद्घाटन और समापन अवसर पर शानदार आतिशबाजी कार्यक्रम के सहयोगी कादिर भाई पटाखा वाले होंगे। इसी तरह फैशन जोन एवं ड्रीम एडवांटेज कार्निवाल के गिफ्ट पार्टनर होंगे। वहीं सिविल लाइंस व्यापार मंडल भी कॉर्निवाल का सहयोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed