{"_id":"578d41734f1c1bfc7ac4b4b1","slug":"because-of-route-diversion-fare-increase-of-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन से बढ़ा बसाें का भाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन से बढ़ा बसाें का भाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 19 Jul 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सावन के दौरान पूर्वांचल के जिलों में जाने वाली बसों में सफर करने वाले यात्रियों को जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। बसों का रूट डायवर्जन होने पर टिकट में 25 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। रोडवेज ने इसके लिए तैयारी कर ली है। 20 जुलाई शुरू हो रहे सावन के साथ कांवड़ यात्रा का दौरा भी प्रारंभ हो जाएगा। इसकी वजह से इलाहाबाद से वाराणसी के बीच वाहनों के रूट में परिवर्तन होगा। ऐसी स्थिति में रूट लंबा होने पर रोडवेज बसों के किराए में इजाफा करने की तैयारी की गई है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिश्चंद्र यादव के मुताबिक रूट डायवर्जन अगर वाराणसी के आसपास से होता है तो किराया नौ रुपये बढ़ेगा। सहसों के करीब से डायवर्जन की स्थिति में किराये में 20 रुपये और अलोपीबाग चुंगी के पास से डायवर्जन होने पर किराए में अधिकतम 25 रुपये का इजाफा होगा।
सामान्य बस (पहले किराया) अब किराया
वाराणसी----119------------125
जौनपुर------102----------- 107
आजमगढ़----155-----------164
गोरखपुर-----256------------267
लखनऊ-----190------------201
फैजाबाद-----150-----------159
बस्ती-------235------------246
वाराणसी(एसी बसा) 172-----194
लखनऊ (वाल्वो) 478-----500
सामान्य बस (पहले किराया) अब किराया
वाराणसी----119------------125
जौनपुर------102----------- 107
आजमगढ़----155-----------164
गोरखपुर-----256------------267
लखनऊ-----190------------201
फैजाबाद-----150-----------159
बस्ती-------235------------246
वाराणसी(एसी बसा) 172-----194
लखनऊ (वाल्वो) 478-----500