फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Beating of electricity workers who were cutting connections in Prayagraj

प्रयागराज में कनेक्शन काटने गए बिजली कर्मियों की पिटाई

Tue, 09 Apr 2019 01:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Apr 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Beating of electricity workers who were cutting connections in Prayagraj
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
करेली में सोमवार की दोपहर बकाया बिल का भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने गए बिजली कर्मियों की जमकर पिटाई की गई। लाइनमैन व चार अन्य कर्मियों को भवन स्वामी के साथ कुछ अन्य लोगों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने बाग कर जान बचाई। तहरीर लेकर थाने पर पहुंचे जेई उमाकांत को घंटों बैठना पड़ा। कहा जा रहा है कि एक भाजपा नेता के हस्तक्षेप पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करने लगी। इस मामले में भवन स्वामी समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। देर रात तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन


15 हजार रुपये के बकाये का भुगतान न होने पर करेलाबाग डिवीजन के करेली उपकेंद्र के चार कर्मचारी कनेक्शन काटने के लिए निकले थे। करेली में एक मकान का कनेक्शन काटने के दौरान भवन स्वामी ने विरोध शुरू कर दिया, लेकिन कर्मचारी कनेक्शन काटने की जिद पर अड़े रहे। बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि भवन स्वामी के साथ कई लोगों ने मिलकर कर्मचारियों को घेर लिया और पिटाई करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान एक संविदा कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी मिलने के बाद बिजली महकमे में हड़कंप मच गया। एक्सईएन महेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जेई उमाकांत करेली थाने पहुंचे और कर्मियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। बिजली विभाग के एक अफसर ने बताया कि भाजपा के एक विधायक इस मामले में आरोपियों की ओर से पैरबी कर रहे हैं। विधायक ने फोन पर सुलह कराने के लिए दबाव बनाया,लेकिन कर्मी एफआईआर दर्ज कराने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने थाने के पास दोपहर करीब दो बजे करेली फीडर लाइन में फाल्ट आने के बाद घंटों बिजली गुल रही। बिजली न आने पर गर्मी में परेशान लोगों के फोन उपकेंद्र पर घनघनाने लगे। जब फोन नहीं उठा तब मोहल्ले के लोग सब स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस दौरान बिजली कर्मचारियों से जमकर कहासुनी हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिजली जाने के बाद सब स्टेशन पर कोई कर्मचारी फोन तक नहीं उठाता। फाल्ट दुरुस्त कराना तो दूर, वजह तक नहीं बताई जाती।इस दौरान दोपहर दो बजे से शाम 7:30 बजे तक 5.30 घंटे तक बिजली गुल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed