फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BDO Chandan Dev of Karchana becomes PDS President, Manoj Kumar nominated as General Secretary.

Prayagraj : करछना के बीडीओ चंदन देव बने पीडीएस के अध्यक्ष, मनोज कुमार महामंत्री मनोनीत

Thu, 29 Aug 2024 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 04:25 PM IST
सार

अध्यक्ष पद पर करछना के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) चंदन देव पांडेय को अध्यक्ष, कोरांव के बीडीओ मनोज कुमार को महामंत्री, बहरिया के बीडीओ देव कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कौड़िहार के बीडीओ दिनेश सिंह उपाध्यक्ष, धनुपुर के बीडीओ धीरेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, सैदाबाद की खंड विकास अधिकारी बबिता गुप्ता को मीडिया प्रभारी और फूलपुर के बीडीओ एचपी वर्मा को ऑडिटर मनोनीत किया गया। सभी पीडीएस सदस्यों ने नए कार्यकारणी को बधाई दी।

विज्ञापन
BDO Chandan Dev of Karchana becomes PDS President, Manoj Kumar nominated as General Secretary.
विकास भवन में पीडीएस की जिला कार्यकारिणी का किया गया पुनर्गठन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विकास भवन के सभागार में प्रादेशिक सेवा संगठन उत्तर प्रदेश के जनपद इकाई प्रयागराज की बैठक हुई, जिसमें संगठन का नए सिरे से पुनर्गठन किया गया। सर्वप्रथम संरक्षक मंडल के अध्यक्षता में संगठन गठन के लिए निर्देश दिए गए, जिसमे सर्व सम्मत से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।

विज्ञापन


इसमें अध्यक्ष पद पर करछना के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) चंदन देव पांडेय को अध्यक्ष, कोरांव के बीडीओ मनोज कुमार को महामंत्री, बहरिया के बीडीओ देव कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कौड़िहार के बीडीओ दिनेश सिंह उपाध्यक्ष, धनुपुर के बीडीओ धीरेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, सैदाबाद की खंड विकास अधिकारी बबिता गुप्ता को मीडिया प्रभारी और फूलपुर के बीडीओ एचपी वर्मा को ऑडिटर मनोनीत किया गया। सभी पीडीएस सदस्यों ने नए कार्यकारणी को बधाई दी।
विज्ञापन


साथ ही नए पदाधिकारियों को संरक्षक मंडल के उपस्थिति में शपथ दिलाई गई. संरक्षक मंडल में डीडीओ भोलानाथ कनौजिया, पीडी अशोक कुमार मौर्य, उपायुक्त गुलाब चंद्र और राजीव कुमार मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने संरक्षक मंडल का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष ने सभी सम्मानित सदस्यों का नए दायित्व सौपे जाने के लिए धन्यवाद देते हुए सभी को ये विश्वास दिलाया कि संगठन हित में हर संभव प्रयास निरंतर किया जाएगा तथा संगठन के सम्मान का सफाई ध्यान रखा जाएगा। पीडीएस संगठन ने सदैव सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। महामंत्री मनोज सिंह ने सभी सदस्यों एवं संरक्षक मंडल के प्रति आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed