फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BDC said: SO created pressure to vote in favor of BJP video viral

बीडीसी बोला: एसओ ने भाजपा के पक्ष में वोटिंग का बनाया दबाव, वीडियो वायरल

Sat, 10 Jul 2021 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jul 2021 09:57 PM IST
सार

  • वीडियो वायरल, कहा-चार महिला बीडीसी सदस्यों को थाने पर बैठाया

विज्ञापन
BDC said: SO created pressure to vote in favor of BJP video viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जसरा ब्लॉक की बीडीसी सदस्य के पति समरजीत सिंह ने एसओ घूरपुर राजेश उपाध्याय पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह न सिर्फ उसे बल्कि चार महिला सदस्यों को भी थाने में बैठाने व वोटिंग का दबाव बनाने की बात कहता नजर आ रहा है। उधर एसओ आरोपों को गलत बता रहे हैं। 
विज्ञापन


विकास खंड जसरा के बसहरा गांव से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी के पति समर जीत सिंह का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह घूरपुर थानाध्यक्ष पर अपने अपहरण और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग का दबाव बनाने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। वीडियो में वह यह कहता दिखाई दे रहा है कि घर से जबरन उठाने के बाद उसे चित्रकूट ले जाया गया।
विज्ञापन


फिर वहां कुछ घंटे उसे किसी नेता की गौशाला में रखा गया और दबाव पडने पर देर शाम घूरपुर थाने ले आया गया। उसके साथ चार महिला बीडीसी सदस्य भी थीं जिन्हें थाने में ही रखा गया। उसने आरोप लगाया कि न सिर्फ उस पर बल्कि महिला बीडीसी सदस्यों पर भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाया गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय का कहना है कि बीडीसी सदस्य गलत आरोप लगा रहा है। ऐसा कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने आरओ की गाड़ी के सामने दिया धरना
ब्लॉक प्रमुख पद पर परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी समर्थकों संग धांधली का आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी की गाड़ी के सामने धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि कई मतपत्रों में नोट लपेटे हुए थे तो कुछ मतपत्रों के साथ पर्चियां भी लगी हुई थीं। ऐसे मतपत्रों को अवैध घोषित करते हुए चुनाव परिणाम पर रोक लगाना चाहिए। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। जानकारी पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित, एडीएम विजय कुमार द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी वहां पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी से बाचतीत की। खबर लिखे जाने तक धरना समाप्त नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed