फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bau and Lokesh jointly minister

बऊ और लोकेश संयुक्त रूप से मंत्री

Mon, 07 May 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bau and Lokesh jointly minister
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कृष्ण चन्द्र मिश्र उर्फ बऊ और मनोज कुमार सिंह लोकेश को मंत्री पद के लिए संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया है। दोनों को बराबर मत प्राप्त हुए हैं। मंत्री पद पर चार बार हुई गणना के बाद भी परिणाम में कोई बदलाव नही हुआ। अंत में दोनों प्रत्याशियों की सहमति से निर्णय किया गया कि पहले पांच माह बऊ और इसके बाद लोकेश मंत्री पद संभालेंगे। अधिवक्ता संघ के इतिहास में पहली बार इस तरह का परिणाम आया है। इसके पूर्व कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव परिणाम में अली अहमद और अनिल वर्मा के मत समान होने पर सिक्का उछाल कर निर्णय किया गया था, जिसमें अली अहमद विजयी को घोषित किया गया था।
विज्ञापन


रविवार को संगम सभागार में दूसरे दिन की मतगणना शुरू होने के पूर्व मंत्री पद की गणना चौथी बार की गई। मंत्री पद पर कृष्ण चन्द्र मिश्र बऊ को 1352, ललित ओझा को 117, मनोज सिंह लोकेश को 1352, प्रमोद सिंह नीरज को 203, राकेश कुमार दुबे को 561, समीर कुमार त्रिपाठी निराला को 67, विद्या भूषण द्विवेदी को 318 मत प्राप्त हुए, जिसमें बराबर मत होने पर बऊ और लोकेश को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। संयुक्त मंत्री पद पर नितिन कुमार दुबे 851 मत पाकर विजयी हुए, जबकि 612 मत पाकर देवेन्द्र नाथ मिश्र लारा दूसरे स्थान पर रहे है। इस पद पर अयन श्रीवास्तव को 424, बाल गोविन्द मिश्र को 178, देव दत्त मिश्र को162, जीतेन्द्र कुमार जीतू को 216, कृपा शंकर यादव को 225, रेवती रमण त्रिपाठी सोहगौरा को 456, संजय गुप्ता को143, सुरेन्द्र शुक्ला को 208 और विजय बाबू सिंह उर्फ आकाश को 467 मत मिले।
विज्ञापन


इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर 1292 मत प्राप्त कर बृजेश ओझा विजयी हुए। इस पद पर अनिरूद्घ प्रसाद मिश्र को 347, दिनेश कुमार यादव को 609, इंद्रेश कुमार मिश्र को 626, महेश चन्द्र को 112 और प्रमोद कुमार त्रिपाठी को 686 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरियन पद पर 778 मत पाकर मनोज कुमार त्रिपाठी विजयी हुए, जबकि अली अहमद 767 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इस पद पर अश्वनी कुमार तिवारी को 109, अश्वनी तिवारी को 119, बृजेश प्रसाद पांडेय प्रयागी को 340, हरी नारायन शुक्ला को 203, कल्पना श्रीवास्तव को 415, ओम प्रकाश पांडेय को 328, प्यारे लाल पाल को 458, संदीप मिश्र को 306 और संजय कुमार दुबे को 117 मत प्राप्त हुए।

आडीटर पद पर 864 मत पाकर जफर अहमद विजयी हुए। इस पद पर अम्बरीश त्रिपाठी रवि को 642, अमलेंदुमय शुक्ला को 704, अनिल कुमार शुक्ला अन्नू को 627, प्रिया तिवारी को 620, त्रिभुवन नाथ पांडेय को128, और उमाशंकर मिश्र को 361 मत मिले हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए प्राप्त मतों की गिनती देर रात तक जारी रही जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतों की गिनती सोमवार को की जाएगी। मतगणना परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी वेणी माधव पांडेय ने की। एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य केबी तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, गिरीश तिवारी, अनिल तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव और संघ के मंत्री अरुण पांडेय और अध्यक्ष भगवत प्रसाद पांडेय और अधिवक्ता कार्यकर्ताओं ने मतगणना में सहयोग किया।

जिला अधिवक्ता संघ  के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी मंत्री बऊ और लोकेश, संयुक्त मंत्री नितिन दुबे आदि पदाधिकारियों की जीत पर जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता यतीन्द्र मिश्र, वीके राय, जगदीश कुमार त्रिपाठी, कुश पांडेय, आलोक शुक्ला, सुनील पांडेय, अभिताभ दुबे, विजय वैश्य, ईसीसी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश चन्द्र मेसू, प्रदीप जायसवाल, राम अभिलाष सिंह, विनय सिंह, राजेन्द्र मिश्र रज्जू, आदि ने जीत पर खुशी जाहिर की है।    


रविवार को रिटायर्ड जज वेलफेयर एसोसिएशन की समिति का चुनाव पर्यटक आवास गृह सिविल लाइंस में  हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर पूर्व जिला जज सीडी राय अध्यक्ष, टीएम खान उपाध्यक्ष, निर्विकार गुप्ता महासचिव , प्रभू जी सचिव, एके निगम कोषाध्यक्ष, न्यायमूर्ति एके मुखर्जी आडीटर, राजेन्द्र प्रसाद मीडिया प्रभारी, एजी लाल क्वाडिनेटर और न्यायमूर्ति एके मुखर्जी, न्यायमूर्ति आरएल मेहरोत्रा, अरुण प्रकाश, चिन्तामणि तिवारी, एमपी यादव कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। एससी सक्सेना, पीडी कुशवाहा और मकसूद अहमद संरक्षक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed