{"_id":"65fc334870c1e32adb05ceaa","slug":"basic-shiksha-parishad-examination-started-in-2-852-council-schools-of-the-district-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basic Shiksha Parishad : जिले के 2,852 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा शुरू, पहले दिन रही 90 फीसदी उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basic Shiksha Parishad : जिले के 2,852 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा शुरू, पहले दिन रही 90 फीसदी उपस्थिति
Thu, 21 Mar 2024 06:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Mar 2024 06:46 PM IST
सार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार से शुरू परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेंगी। बुधवार को पहली पाली में दूसरी कक्षा में हिंदी, तीसरी कक्षा में सामाजिक विज्ञान और कक्षा चार से लेकर आठ तक गणित विषय की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राथमिक और जूनियर विद्यालियों में परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिले में कुल 2,852 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को गणित, सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के पहले दिन जिले भर के विद्यालयों में लगभग 90 प्रतिशत उपस्थिति रही। जिले भर में लगभग 4.5 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार से शुरू परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेंगी। बुधवार को पहली पाली में दूसरी कक्षा में हिंदी, तीसरी कक्षा में सामाजिक विज्ञान और कक्षा चार से लेकर आठ तक गणित विषय की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में सभी कक्षाओं की कला और संगीत विषय की परीक्षा थी। पहली पाली का समय सुबह 9:15 से 11:45 और दूसरी पाली का समय दोपहर 12:15 से 2:45 तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
जिले में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 1,851, जूनियर हाईस्कूल की संख्या 609 और कंपोजिट विद्यालयों की संख्या 390 है। 27 मार्च को परीक्षा पूरी होने के बाद 30 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए 31 मार्च की तारीख तय की गई है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग कक्षाओं में नैतिक शिक्षा, विज्ञान, हिंदी और पर्यावरण विषय की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन