फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Basic Shiksha Parishad: 69 thousand students got their names removed from government schools

Basic Shiksha Parishad : सरकारी स्कूलों से 69 हजार विद्यार्थियों ने कटवाए नाम, विवरण किया जा रहा ऑनलाइन

Fri, 22 Mar 2024 12:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 12:32 PM IST
सार

बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि सत्र 2022-23 में जिले के 2,833 परिषदीय विद्यालयों में 4,38,952 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सभी विद्यालयों को यू-डायस के तहत विद्यार्थियों का विवरण ऑनलाइन करने के लिए कहा गया था। इस प्रक्रिया के बाद पता चला कि सत्र 2023-24 में 69,496 विद्यार्थी घट गए।

विज्ञापन
Basic Shiksha Parishad: 69 thousand students got their names removed from government schools
स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी स्कूलों से 69 हजार विद्यार्थियों ने नाम कटवा लिए हैं। सत्र 2022-23 की तुलना में सत्र 2023-24 में जिले के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या घटी है। यूनीफाइड डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (यू-डायस) के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों का विवरण ऑनलाइन किया जा रहा है।

विज्ञापन


बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि सत्र 2022-23 में जिले के 2,833 परिषदीय विद्यालयों में 4,38,952 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सभी विद्यालयों को यू-डायस के तहत विद्यार्थियों का विवरण ऑनलाइन करने के लिए कहा गया था। इस प्रक्रिया के बाद पता चला कि सत्र 2023-24 में 69,496 विद्यार्थी घट गए।
विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के कम होने की कई वजहें हैं। इनमें कुछ ने नाम कटा कर दूसरे स्कूलों में प्रवेश ले लिया होगा। ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें एक विद्यार्थी ने दो स्कूलों में पंजीकरण कराया था। स्कूल शिक्षा महानिदेशक उप्र कंचन वर्मा ने विद्यार्थियों की संख्या में कमी आने पर नाराजगी व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 से अधिक पंजीकरण कम होने वाले विद्यालयों की मांगी गई सूची

बीएसए ने पत्र जारी कर बताया कि उन परिषदीय विद्यालयों की सूची मांगी गई थी, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या में 30 से कम है। इसके लिए प्रधानाचार्यों को 19 मार्च तक का समय दिया गया था। सूची के साथ संख्या कम होने का स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। इसके बाद 21 मार्च तक का समय दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed