{"_id":"5ca50b40bdec2213e80708eb","slug":"basic-schools-will-soon-find-english-medium-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक स्कूलों को जल्द मिलेंगी अंग्रेजी माध्यम की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक स्कूलों को जल्द मिलेंगी अंग्रेजी माध्यम की किताबें
Thu, 04 Apr 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के छात्र (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षा शुरू किए जाने के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग और राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा की पुस्तकों का अंग्रेजी में अनुवाद किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी निदेशक राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश, प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान, उत्तर प्रदेश एवं प्राचार्य आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश को सौंपी गई है।
विज्ञापन
एससीईआरटी पुस्तकों का अनुवाद करके उसे बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध करवा रही है। अनुवाद के बाद यह पुस्तकें जुलाई तक प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पहुंच जाएंगी। निदेशक एससीईआरटी संजय सिन्हा ने हिंदी माध्यम की पुस्तकों का जल्द अनुवाद करने का निर्देश दिया है। पुस्तकों के अनुवाद की निगरानी कर रहे आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. स्कंद शुक्ल ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम पुस्तकों का अनुवाद कर रही है। जिनका अनुवाद पूरा हो गया है, जल्द ही शासन स्तर से उनकी छपाई का काम पूरा करके चालू शैक्षिक सत्र में विद्यालयों को भेज दिया जाएगा। उनका मानना है कि ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर यह पुस्तकें विद्यालयों में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन