{"_id":"1ffe805aaa722b20e37662a4462bbe19","slug":"basant-panchmi-3-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान के दौरान बेहोश हुए युवक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान के दौरान बेहोश हुए युवक को बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर माघ मेला क्षेत्र के स्नान घाटों और पांटून पुलों पर सिविल डिफेंस के वार्डेन तैनात रहे। वे पुलिस और प्रशासन का सहयोग करते नजर आ आए। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अनिल कुमार और घटना नियंत्रण अधिकारी रविशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में वार्डेनों ने संगम घाट पर सुबह लगभग पांच बजे स्नान के दौरान आकाश दीप निगम नामक युवक अचेत हो गया। यह देख स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो वार्डेन ने जल के अंदर घुसकर अचेत युवक को बाहर निकाला और सेक्टर दो स्थित माघ मेला अस्पताल ले गए।
जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सु़धार हुआ। पुल नंबर 1 पर अपने परिजनों से बिछड़े छह साल के मासूम को भूले भटके शिविर पहुंचाया। एक तीन साल की मासूम बच्ची शांती को पिता शिव प्रसाद पटेल के पास पहुंचाया। इस दौरान घाट से आधा दर्जन उचक्कों को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा। इस दौरान राम अवध प्रसाद, सरदार अजीत सिंह, रवि शंकर, प्रमोद भारतीया, सुशील कुशवाहा, जीपी सिंह, सुधांशू वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।