फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   basant panchami: UP Chief Minister Yogi Adityanath take holy dip at the Sangam Ghat in Prayagraj

बसंत पंचमी पर सीएम योगी ने लगाई गंगा में डुबकी, पतंग उड़ाकर मनाया पर्व

Thu, 30 Jan 2020 08:47 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 30 Jan 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
basant panchami: UP Chief Minister Yogi Adityanath take holy dip at the Sangam Ghat in Prayagraj
cm yogi adityanath - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेले के स्नान पर्व बसंत पंचमी पर गुरुवार सुबह प्रयागराज गंगा में डुबकी लगाकर गंगा आरती की और इसके बाद पतंग उड़ाकर बसंत पंचमी का पर्व मनाया।

विज्ञापन


पतंगबाजी के पर्व में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन


जिला सूचना अधिकारी राजीव वर्मा ने बताया कि गंगा यात्रा के अगले पड़ाव के लिए यात्रा कौशांबी के कड़े धाम के लिए रवाना हो चुकी है। बसंत पर्व पर मुख्यमंत्री ने अरैल घाट पर बने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा यात्रा बुधवार को प्रयागराज पहुंची और इस बीच मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम में अचानक फेरबदल करते हुए माघ मेला क्षेत्र का रुख किया जहां उन्होंने पुरी पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, स्वामी नृत्यगोपाल दास, संतोष दास सतुआ बाबा एवं जगद्गुरू स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया था।



दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे। यहां वह गुरु गोरक्षनाथ स्कूल ऑफ नर्सिंग एवं गुरु गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सेवा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि राज्यसभा के महासचिव देश दीपक वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री मंदिर में ही फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। दोपहर में उनके लखनऊ लौटने की उम्मीद है।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल नहीं आया है। सिर्फ गुरु गोरक्षनाथ स्कूल ऑफ नर्सिंग के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के शामिल होने की सूचना मिली है।

उधर, राज्यसभा के महासचिव 29 जनवरी को शहर पहुंच जाएंगे। 30 जनवरी को कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3:45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 

आज आएंगे बिहार के राज्यपाल, राज्य सूचना आयुक्त भी शहर में होंगे

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान एक निजी आयोजन में शामिल होने के लिए आज शहर में रहेंगे। वह बृहस्पतिवार को दोपहर 12:55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 3:10 बजे पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

राज्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही भी शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह रात 11 बजे लखनऊ प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed