{"_id":"5cb38b29bdec22146e0fb87c","slug":"baramati-deputy-cm-keshav-on-azam-do-not-incite-our-feelings","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम पर बरसे डिप्टी सीएम केशव, बोेले हमारी भावनाओं को न भड़काएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम पर बरसे डिप्टी सीएम केशव, बोेले हमारी भावनाओं को न भड़काएं
Mon, 15 Apr 2019 01:04 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
keshav
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सपा के वरिष्ठ नेता मो. आजम खान पर हमला बोला। आजम खान द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि हनुमान जी हमारे आराध्य हैं। आजम खान कान खोलकर सुन लें, वे हमारी भावनाओं का भड़काने का प्रयास करेंगे तो उनके खिलाफ जो कानूनी कार्रवाई है वह तो ही जाएगी, साथ ही रामपुर की जनता भी उन्हें इस लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी।
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में इलाहाबद और फूलपुर संसदीय सीट की प्रत्याशी क्रमश: डा. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल की मौजूदगी में संवाददाताओं से मुखातिब डिप्टी सीएम केशव ने आंबडेकर जयंती के बहाने आजम के साथ बसपा प्रमुख मायावती को भी निशाने पर लिया। कहा कि आजम खान ने बाबा साहेब को भूमाफिया कहा था। आज वही मायावती रामपुर में आजम खान का समर्थन कर रही हैं। यह बाबा साहब के अनुयायियों से धोखा है। केशव ने कहा कि मायावती की प्राथमिकता अब गुंडे और बाहुबली हो गए हैं।
चढ़ गुंडों की छाती का नारा उनके लिए बदल गया है। उन्होंने बसपा को ‘बिल्कुल समाप्त पार्टी’ और सपा को ‘समाप्त पार्टी’ और रालोद को ‘रोज लुढ़कता दल’ कहा। कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन अगर एक भी सीट जीतता है तो वह कांग्रेस के लिए वैशाखी बनेगा। यहां चुनाव विकास बनाम गुंडागर्दी, जातिवाद से है। अनुसूचित वर्ग का हो या फिर पिछड़ा वर्ग या अगड़ा वर्ग, इन तीनों की त्रिवेणी ने नरेंद्र मोदी के गले में विजय की माला पहना दी है।
विज्ञापन
जाति समीकरण के आधार पर सपा-बसपा ने गठबंधन बनाकर यूपी की राजनीति मुंगेरी लाल के सपने देखने का काम किया है। जो काम कांग्रेस की सरकार ने केंद्र में 660 महीने में एवं सपा बसपा की सरकार ने प्रदेश में 180 महीने में किया, उससे कहीं ज्यादा काम केंद्र में मोदी ने 55 और प्रदेश में योगी ने महज 24 माह में ही पूरा कर दिया। केशव ने दावा किया इस बार कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सीट हार रही है। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि ‘23 मई, सपा, बसपा, कांग्रेस गई’।